शिखर धवन ने बताया रोहित शर्मा के साथ सफल ओपनिंग के पीछे क्या है कारण

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी सीमित ओवर क्रिकेट में 2013 में जब से ओपनिंग पार्टनरशिप की शुरुआत की है. इसके बाद से ये दोनों ही खिलाड़ी लगातार टीम के लिए रन बना रहे हैं. अब  इस शानदार साझेदारी के पीछे के कारण का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उन दोनों के बीच ट्रस्ट फैक्टर है जो मैदान पर वह इतने अच्छा प्रदर्शन करते हैं.


ट्रस्ट फैक्टर है सफलता का राज
शिखर धवन ने बताया रोहित शर्मा के साथ सफल ओपनिंग के पीछे क्या है कारण
शिखर धवन और रोहित शर्मा ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी से अपनी ओपनिंग साझेदारी का आगाज किया. अब मौजूदा कप्तान विराट कोहली, रोहित-धवन की जोड़ी सीमित ओवर क्रिकेट में पहली पसंद है. जब भी दोनों खिलाड़ी मौजूद होते हैं तो वह तीसरे खिलाड़ी की तरफ नहीं बढ़ते. इसका कारण है कि धवन-रोहित लगातार टीम के लिए बड़ी-बड़ी साझेदारी कर रहे हैं. अब शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ लाइव चैट के दौरान कहा,

“मैं उसको (रोहित शर्मा) अंडर 19 के दिनों से जानता हूं. वह एक-दो साल जूनियर था और फिर हम एक साथ आए थे. हम एक दूसरे पर भरोसा करते हैं और अच्छी दोस्ती भी हम दोनों के बीच है, जो हमारे काम आती है. हम दोनों एक दूसरे के स्वभाव और किरदार को जानते हैं. मैं जानता हूं कि वह कैसा है. यह बहुत गर्व करने वाली बात है कि हमने मिलकर भारत के लिए अच्छा किया है.”

हम एक-दूसरे से शेयर करते हैं समस्याएं
भारतीय क्रिकेट में जब भी सबसे सफल ओपनिंग जोड़िया जिक्र आएगा, तो उस लिस्ट में रोहित-धवन का नाम भी शुमार होगा. वनडे क्रिकेट में चौथे नंबर की सबसे सफल सलामी जोड़ी है. अब धवन ने आगे कहा,

“जब एक दूसरे के साथ सामंजस्य होता है तो यह आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और वाइब्स लाता है. जब भी मुझे अपनी बल्लेबाजी से कोई समस्या आती है, मैं उससे पूछता हूं. हमारे बीच में एक मजबूत संचार चल रहा होता है. हम साल में 230 दिन एक साथ यात्रा करते हैं. इसलिए पूरी टीम इंडिया एक बड़ा परिवार है.”

मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं धवन-रोहित

विश्व क्रिकेट में अपने बल्ले का लोहा मनवाने वाले मौजूदा वक्त में आईसीसी रैंकिंग में नंबर-2 पर काबिज हैं. तो वहीं शिखर धवन, रोहित के साथ टीम इंडिया के लिए बड़ी-बड़ी पारियां खेलते हैं.

रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड दौरे पर खेले गए पांचवे टी20 आई मुकाबले में इंजरी का सामना करना पड़ा था और शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय सीरीज में फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी. मगर अब दोनों ही खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
शिखर धवन ने बताया रोहित शर्मा के साथ सफल ओपनिंग के पीछे क्या है कारण शिखर धवन ने बताया रोहित शर्मा के साथ सफल ओपनिंग के पीछे क्या है कारण Reviewed by kumar on 3:34 AM Rating: 5
Powered by Blogger.