इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप पद्मासन स्थिति में बैठ जाएं। इसके बाद धीरे-धीरे पीछे झुकें और पूरी तरह पीठ के बल लेट जाएं। फिर बाएं पांव को दाएं हाथ से पकड़े और दाएं पांव को बाएं हाथ से पकड़ें और कोहनियों को जमीन पर टिका रहने दें।
इस बात का ध्यान रखें कि आपके घुटने जमीन को न छुएं। इसके बाद आप सांस लेते हुए हाथों की मदद से अपने सिर को पीछे गर्दन की ओर करें। अब धीरे धीरे सांस लें और धीरे धीरे सांस छोड़े। इस अवस्था को अपने हिसाब से मेन्टेन करें। फिर लंबा सांस छोड़ते हुए अपने सामान्य अवस्था में आ जाए।
ये भी पढ़े :-
- वॉटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड में सीधे इंटरव्यू से विभिन्न पदों पर हो रही है भर्ती, दसवी पास लास्ट डेट से पहले करे आवेदन ...
- बिजली निगम सीमित में कंपनी सचिव के पदों पर भर्ती, डायरेक्ट मेरिट के आधार पर होगी भर्ती, लास्ट डेट निकट जल्द करे आवेदन
- कोचीन शिपयार्ड में दसवी पास के लिए नौकरी करने का सुनहरा मौका
इस योगासन को करने से पैंक्रियास की मालिश हो जाती है, जिससे इंसुलिन के स्त्राव में मदद मिलती हैं। इससे डायबिटीज रोगियों के शरीर में शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। आजकल काफी लोगों में कब्ज और एसिडिटी की बीमारी देखने को मिल रही है। इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए हर रोज सुबह यह योग करें।
आजकल गलत खान पान के कारण काफी लोग मोटापे की प्रॉब्लम का शिकार हो रहे हैं। हर रोज इस आसन को करने से आप मोटापे की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस आसान को करने से पेट पर खिंचाव पड़ता है जिससे आपके पेट की चर्बी कम होती है।
क्या आप भी गलत खान पान के चलते हो गए है मोटापे का शिकार, तो रोजाना करे आप मत्स्यासन.
Reviewed by kumar
on
3:13 AM
Rating:
Reviewed by kumar
on
3:13 AM
Rating:
