वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते काफी लंबे समय से ही फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग बंद पड़ी है। ऐसे में सेलिब्रिटी भी अपने इस खाली समय को अपने परिवार और घर के कामों में बिता रहे है। कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ था। लेकिन अब अनलॉक 1 की शुरूआत होने के बाद कई तरह की रियायत देखन को मिल रही है। अब इस कड़ी में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को भी राहत की सांस मिली है। लॉकडाउन में स्टार्स ने ना सिर्फ अपने घर का काम भी किया बल्कि लोगों का भरपूर मनोरंजन करने में भी कोई कसर नही छोड़ी। आए दिन स्टार्स अपने लॉकडाउन पीरियड़ में अपनी नई-नई तस्वीरें और फनी वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करते रहते थे।
फैंस भी अपने चेहते स्टार्स के इन वीडियोज और तस्वीरों को काफी पसंद करते है। आए दिन सेलिब्रिटी की नई-नई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते रहते है। कोरोना की वजह से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ठप्प हो गई थी। वही अब लगभग दो महीने के बाद हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग शुरू करने की इजाजत दे दी है। इसी के साथ महाराष्ट्र सरकार ने शूटिंग के दौरान इस्तेमाल की जानी वाली गाइडलाइन भी जारी की है।
वही अब इन गाइडलाइन्स के मुताबिक शूटिंग शुरू होंगी और सोशल डिस्टेंसिंग का भी खास तौर पर ख्याल रखा जाएगा। वही अब फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि आपके पंसदीदा टीवी सीरियलों की शूटिंग भी अब जल्द ही शुरू होने जा रही है। अब दो महीने के बाद टीवी सीरियल्स की शूटिंग को अंजाम दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, 22 जून से टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
वही जुलाई में दर्शकों को अपने पंसदीदा धारावाहिकों के नए एपिसोड़ देखने को मिलेंगे। जी हां, कहा जा रहा है कि 22 जून से जी टीवी के सभी सीरियल्स की शूटिंग शुरू होने जा रही है। इस कड़ी में कुमकुम भाग्य, कुर्बान हुआ, तुझसे है राबता, गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा जैसे ही कई टीवी शोज की शूटिंग शुरू होगी और दर्शकों को इनके नए एपिसोड़ देखने को मिलेंगे।
लेकिन अब कोरोना वायरस के चलते शूटिंग करने का तरीका काफी हद तक बदलने जा रहा है। शूटिंग के दौरान सेट पर कई बदलाव देखने को मिलेंगे। अब टीवी के रोमांटिक सीन में प्यार का इजहार करने का तरीका भी बदल जाएगा। क्योंकि सेट पर एक साथ ज्यादा लोग इकट्ठे हो सकते। कोरोना वायरस के चलते सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करके रखनी होगी। सरकार द्वारा बनाई गई गाइडलाइन्स के मुताबिक, अब 2 फिट की दूरी बनाए रखनी होगी और हाथ मिलाना और गले मिलना भी मना है। इसी के साथ लंच की भी इजाजत नही होगी। वही शादी के सीन भी देखने को नही मिलेंगे। ऐसे में अब शूटिंग का अनुभव और सीरियल्स की कहानी भी काफी बदली हुई नजर आएगी। भले ही अब लॉकडाउन में थोड़ी छूट दी जा रही है, लेकिन अभी भी कोरोना वायरस का कहर जारी है। ऐसे में सेट पर सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन्स के मुताबिक सभी सावधानियां बरतनी होंगी।
कोरोना वायरस के चलते बदलेगा शूटिंग का तरीका, इस दिन शुरू होगी आपके इन पसंदीदा धारावाहिकों की शूटिंग
Reviewed by kumar
on
6:09 AM
Rating:
Reviewed by kumar
on
6:09 AM
Rating:
