सिर्फ फूल खुशबू के लिए ही नहीं स्वास्थ्य के लिए भी है बेहद लाभकारी, जानें हैरान कर देने वाले फायदे

 फूल न केवल देखने में मनमोहक लगते हैं बल्कि इनकी खुशबू भी आपको बहुत तरोताजा महसूस कराती है। और फूल सिर्फ खुशबू और आंखों का सुकून ही नहीं देते, बल्कि सेहत और खूबसूरती के बेशकीमती फायदे भी देते हैं। अगर आप अब तक अनजान हैं इन फायदों से, तो आपको जरूर जानना चाहिए इन 5 फूलों और उनसे जुड़े फायदों के बारे में.....


गुलाब का फूल: गुलाब का नाम आते ही लोगों के दिमाग में प्यार की बात आ ही जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुलाब हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। गुलाब के फूल का स्किन की खूबसूरत बनाने में भी होता है। गुलाब जल से त्वचा में रौनक आती है। गुलाब की पंखुड़ियों को पानी में उबालकर आप कई सेहत और सौंदर्य लाभ पा सकते हैं। इस पानी का सेवन जहां आपको पित्त दोष, थकान और तनाव से बचाएगा वहीं चेहरे पर इसे लगाना आपकी त्वचा को गुलाबी खूबसूरती देगा। इसके अलावा गुलकंद का सेवन आपको कब्ज और तनाव से आजादी देता है।


गुड़हल का फूल: गुड़हल के फूल बहुत खूबसूरत होते हैं, यह लाल रंग का सुंदर फूल आपकी त्वचा से उम्र के निशान हटाने के साथ ही आपको स्वस्थ और खूबसूरत बनाता है। इसे नारियल तेल के साथ उबालकर तैयार किए गए तेल को बालों में लगाएं, और काले व चमकदार बाल पाएं। इतना ही नहीं, चेहरे पर इसे लगाकर आप एंटी एजिंग असर पा सकते हैं और इसकी चाय आपके शारीरिक तंत्र को अंदर से शुद्ध रखती है। और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये फूल खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी मददगार हैं। इससे लिवर की भी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यह बालों और स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी है।


चमेली का फूल: चमेली सेहत और सौंदर्य दोनों में लाभप्रद है। इसका तेल चर्म रोग, दांत संबंधी समस्या में फायदेमंद है और इसकी पत्त‍ियों को चबाने से मुंह के छाले खत्म हो जाते हैं। चेहरे और बालों पर इसका पेस्ट लगाने से चमक बढ़ती है।

कमल का फूल: यह खूबसूरत फूल आपको कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, लिवर की समस्या और शरीर के अंदर मौजूद अशुद्धता से बचाने में सहायक है। बस आपको कमल की पंखूड़ियों से बनी चाय का सेवन करना होगा। इसके अलावा यह मोटापा कम करने और रक्त विकारों से निजात दिलाने में सहायक है।

लैवेंडर का फूल: लेवेंडर का प्रयोग तनावमुक्त रहने के लिए कई चीजों में किया जाता है। इसके अलावा लेवेंडर ऑइल आपको चेहरे के मुहांसे और बालों से जुड़ी समस्याओं से भी बचाता है। नहाने के पानी में एक बूंद लेवेंडर ऑइल आपको तनाव मुक्त रखने के लिए काफी है।




नोट: किसी भी फूल को सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है। बिना-सलाह मशवरे के अपनी डाइट में किसी चीज को शामिल न करें। बहुत फूल ऐसे भी होते हैं जो सेहत के लिए अच्छे नहीं होते इसलिए जरूरी है कि सही जानकारी से ही फूलों का सेवन करें।
सिर्फ फूल खुशबू के लिए ही नहीं स्वास्थ्य के लिए भी है बेहद लाभकारी, जानें हैरान कर देने वाले फायदे सिर्फ फूल खुशबू के लिए ही नहीं स्वास्थ्य के लिए भी है बेहद लाभकारी, जानें हैरान कर देने वाले फायदे Reviewed by kumar on 5:07 AM Rating: 5
Powered by Blogger.