शोएब अख्‍तर का बड़ा बयान, कहा- सुशांत में नहीं दिखा था आत्‍मविश्‍वास, बिना सबूत किसी पर आरोप लगाना गलत

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगाकर दुनिया को अलविदा कह दिया। कहा जा रहा है कि वो डिप्रेशन में थे, हालांकि पुलिस अभी भी सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। सुशांत की मौत पर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

इसी बीच अब पाकिस्‍तान के दिग्‍गज गेंदबाज शोएब अख्‍तर ने सुशांत पर बड़ा बयान दिया है। शोएब अख्‍तर ने 2016 में भारत में हुई उनसे मुलाकात को याद करते हुए कहा कि उस समय सुशांत में उन्‍हें ज्‍यादा आत्‍मविश्‍वास नहीं दिखा। शोएब अख्‍तर ने कहा कि उन्‍हें उस समय सुशांत को रोककर उनसे जिंदगी के अनुभवों के बारे में बात करनी चाहिए थी।

अपने यूट्यूब चैनल पर पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि 2016 में वह भारत से वापस जाते समय मुंबई के एक होटल में सुशांत से मिले थे। अख्‍तर ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे वह बहुत आत्‍मविश्‍वासी नहीं लगे थे। वह मेरे पास से सिर झुकाए निकल गए। उस समय मेरे एक दोस्‍त ने बताया कि वह एमएस धोनी की फिल्‍म में उनकी भूमिका निभा रहे हैं।

शोएब अख्‍तर ने कहा कि उस समय मैंने सोचा कि मुझे उनकी एक्टिंग देखनी हैं। वह बहुत ही विनम्र बैकग्राउंड से संबंध रखते हैं और एक बेहतरीन फिल्‍म बना रहे हैं। फिल्‍म सफल भी हुई। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि मुझे सुशांत को रोककर उनसे जिंदगी के बारे में कुछ बातचीत न करने का अफसोस है। मैं उनसे अपने जीवन का अनुभव शेयर कर सकता था। जैसे मैं बात करता हूं, शायद उनसे वैसे बात कर सकता था। मुझे उनसे बात न करने का अफसोस है।

सुशांत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्‍म का मुद्दा गर्माया हुआ है। सलमान खान भी काफी ट्रोल हो रहे हैं। शोएब अख्‍तर ने सलमान खान और बाकी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर लगाए जा रहे आरोपों पर बात करते हुए कहा कि बिना सबूत के किसी पर भी आरोप लगाना गलत हैं।
शोएब अख्‍तर का बड़ा बयान, कहा- सुशांत में नहीं दिखा था आत्‍मविश्‍वास, बिना सबूत किसी पर आरोप लगाना गलत शोएब अख्‍तर का बड़ा बयान, कहा- सुशांत में नहीं दिखा था आत्‍मविश्‍वास, बिना सबूत किसी पर आरोप लगाना गलत Reviewed by kumar on 4:44 AM Rating: 5
Powered by Blogger.