सुपरहिट फिल्म 'दबंग' के डायरेक्टर अभिनव कश्यप (Abhinav Singh Kashyap) ने फेसबुक पर एक लंबा पोस्ट लिखकर सबको हैरान कर दिया था. उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी नाकामी के लिए सलमान खान और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाये थे. जिसके बाद अरबाज खान ने कहा है कि वह अभिनव पर कानूनी कार्यवाही करेंगे. वहीं, सलीम खान ने अभिनव कश्यप के आरोपों का जवाब दिया है.
बॉम्बेटाइम्स से बातचीत में सलीम खान ने कहा, 'जी हां, हमने ही सब खराब किया है ना. आप पहले जाके उनकी फिल्में देखिए फिर हम बात करते हैं. उन्होंने मेरा नाम डाला है न उनकी स्टेटमेंट में. उन्हें शायद मेरे पिताजी का नाम नहीं पता. उनका नाम है राशिद खान. उन्हें हमारे दादाओं और परदादाओं के नाम भी डालने दीजिए. उन्हें जो करना है करने दीजिए, उन्होंने जो कहा उस पर रिएक्ट करके मैं अपना समय खराब नहीं करना चाहता.
वहीं, इस मामल में अरबाज खान का कहना है, 'हम उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे.' अरबाज ने यह भी कहा कि अभिनव अपने पुराने बयान से बिलकुल उल्टा बोल रहे हैं. अरबाज ने पुरानी बात याद दिलाते हुए उनके पुराने इंटरव्यूज का जिक्र किया. ये 'दबंग 2' के अनाउंसमेंट के वक्त के थे.
इन दोनों इंटरव्यूज में अभिनव ने कहा था कि उन्हें 'दबंग' का हिस्सा न होने का कोई मलाल नहीं है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'अरबाज का जिंदगी का एक्सपीरिएंस मुझसे ज्यादा है. और वो ऐसा नहीं है कि अनजान है उस सब्जेक्ट से. वो भी उस सब्जेक्ट से उतना ही जुड़े हुए हैं जितना मैं. हालांकि पहले पार्ट में वो बतौर प्रोड्यूसर -एक्टर जुड़े थे, इस बार बतौर प्रोड्यूसर -डायरेक्टर जुड़ जाएंगे. तो बहुत अच्छी बात है. अगर 'दबंग 2' से अरबाज के करियर को बहुत ज्यादा बूस्ट मिलता है तो मुझसे ज्यादा खुश शायद ही कोई हो. और मैं ताली बजाने के लिए तैयार हूं. दबंग की रेल गाड़ी चलती रहेगी. मैं नहीं तो अरबाज खान चला लेंगे, अरबाज खान नहीं तो कोई और चलाएगा. मजा इसमें ये है कि ये गाड़ी चल रही है. '
एक दूसरे इंटरव्यू में अभिनव ने कहा था, 'यह प्राकृतिक बढ़ते रहने की क्रिया है. मैंने 'दबंग' के बाद सोचा कि मैं 'दबंग 2' बनाऊंगा तो 'दबंग' जॉनर से निकल ही नहीं पाऊंगा और मुझे दबंग 3 भी बनानी पड़ेगी और दबंग 4 भी जब तक ठीक से काम कर रहा हूं खुद को रिपीट करना पड़ेगा. अगर ये न चली तो लोग मुझे ये कहकर काम नहीं देंगे कि इसको तो सिर्फ 'दबंग' आती है. इसलिए जरूरी है कि मैं कुछ अलग करूं. 'दबंग' में मैं रहता या न रहता, दबंग बनने वाली थी. अरबाज इसको लेकर सीरियस थे तो मैंने कह दिया कि मेरा इंतजार न करें, बना लें. उनको थोड़ा झटका भी लगा, नाराजगी हुई, उतना ही हुआ था, पर लोगों ने बहुत बढ़ा-चढ़ा दिया.
गौरतलब है कि अभिनव कश्यप ने अपने फेसबुक पेज पर एक लंबा पोस्ट लिखा है. अभिनव का आरोप है कि फिल्म 'दबंग' के दौरान पूरे खान परिवार ने उनके साथ बहुत बदतमीजी की. यहां तक की 'दबंग' फ्रेंचाइजी भी उनसे छीन ली. जब 'दबंग 2' का निर्माण किया गया, उस वक्त उनसे कोई बातचीत भी नहीं की गई. उन्होंने उनके परिवार पर करियर तबाह करने का आरोप लगाया है.
अभिनव कश्यप पर भड़के सलीम खान
Reviewed by kumar
on
4:04 AM
Rating:
Reviewed by kumar
on
4:04 AM
Rating:
