अगर लग जाये करंट तो तुरंत करे ये उपाय

कई बार घर का काम करते हुए हमारे या किसी भी घरवाले के साथ कोई अनहोनी हो जाती है, इस अनहोनी में बिजली का करंट सबसे आम है। अगर आपके आस-पास भी किसी को करंट लग जाए तो ऐसे में हमारी सोचने समझने की शक्ति एकदम से खत्म हो जाती है और हड़बड़ी में हम कुछ गलत ही करने लगते हैं

करंट लगने पर पीड़ित को इस तरह दें ट्रीटमेंट:

# आप बेहोश व्यक्ति के मुंह में सांस भरते रहें। इसी के साथ उसके सीने पर भी प्रेशर से दवाब बनाएं, इससे उसके दिल की धड़कने चलती रहेंगी। ऐसे में आप पीड़ित व्यक्ति को सीधा लेटाकर उसके पैरों को ऊपर की तरफ उठा लें।

# इस बात का ख्याल रखें कि करंट लगने पर है आप व्यक्ति को तुरंत पकड़ने की कोशिश ना करें।

# किसी व्यक्ति को करंट लग गया है तो आप ऐसे में सबसे पहले पॉवर सप्लाई हटा लें और फिर करंट लगे शख्स को वहां से हटाएं।

# पीड़ित की सांस को चेक करें, अगर आपको कोई गड़बड़ी लग रही है तो तुरंत एम्बुलेंस बुलाएं।

# अगर करंट लगने के बाद शख्स को होश आ जाए तो उसे एकदम से खाने पीने के लिए कोई चीज ना दें। आप करंट लगे उस हिस्से पर मरहम लगा सकती हैं।

# करंट लगने पर कभी कभार पीड़ित का शरीर लकवाग्रस्त भी हो सकता है, इसलिए बेहोशी ना आने पर भी आप एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
अगर लग जाये करंट तो तुरंत करे ये उपाय अगर लग जाये करंट तो तुरंत करे ये उपाय Reviewed by kumar on 4:59 AM Rating: 5
Powered by Blogger.