टेलीविजन की दुनिया से फिल्मों में आए सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस खबर ने सबको हैरान कर दिया है। लेकिन खुदकुशी की वजह सामने नहीं आई है। सुशांत ने अबतक शादी नहीं की थी। सुशांत की रिलेशनशिप की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती संग उनका नाम जोड़ा जा रहा था। लेकिन अंकिता लोखंडे संग सुशांत के रिश्ते की कभी मिसाल दी जाती थी। हंसमुख चेहरे वाले सुशांत जी टीवी के टेलीविजन धारावाहिक पवित्र रिश्ता में खूब पसंद किए गए थे। अंकिता संग इनकी जोड़ी घर-घर में पसंद की जाती थी। हर मां-बाप इनकी तरह बेटा और बहु चाहने लगे थे।
अंकिता लोखंडे ने भी 'पवित्र रिश्ता' से ही अपने सफर की शुरुआत की थी। सुशांत और अंकिता उन दिनों अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चां में रहते थे। पवित्र रिश्ता से अंकिता संग सुशांत ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, लेकिन शो खत्म होते ही दोनों के बीच दूरियां आ गई और दोनों के रास्ते अलग हो गए।
सुशांत और अंकिता सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर ही पहली बार मिले थे। यहां उनकी दोस्ती शुरू हुई और फिर प्यार में बदल गई। दोनों रिलेशनशिप में रहे और अक्सर साथ नजर आने लगे थे। जोड़ी आधारित डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में दोनों ने साथ हिस्सा लिया और शो के दौरान सुशांत ने अंकिता को नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज भी किया। लेकिन दोनों के पवित्र रिश्ते को शायद किसी की नजर लग गई।

सुशांत सिंह राजपूत ने नेशनल टेलीविजन पर इस एक्ट्रेस को किया था प्रपोज
Reviewed by kumar
on
4:30 AM
Rating:
Reviewed by kumar
on
4:30 AM
Rating: