बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना आए दिन अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें और वीडियो यहां शेयर करती रहती हैं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल होने लगते हैं। अब सुहाना की कुछ नई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे खुद उनकी मां गौरी खान ने क्लिक किया है।
सोशल मीडिया पर सुहाना की ये तस्वीरें लोगों को बेहद पसंद आ रही हैं। इंटरनेट पर ये सारी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सुहाना किसी मॉडल से कम नजर नहीं आ रही हैं और उनका का अंदाज भी काफी दिलकश नजर आ रहा है। तो आइए, बिना देरी के आपको दिखाते हैं सुहाना खान की वायरल तस्वीरें जिस इंस्टाग्राम पर अब तक 2 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।
सुहाना ने अपने पिता शाहरुख खान के नक्शेकदम पर चलते हुए 2019 में एक्टिंग डेब्यू किया था। ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ में सुहाना ने अहम किरदार निभाया था। इस शॉर्ट फिल्म को लाखों लोग देख चुके हैं, जिन्होंने भी इस फिल्म को देखा वो सुहाना के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म को देखने वालों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शाहरुख खान को सुहाना पर गर्व होगा। उनमें अभिनय के गुर अपने पिता से ही आए हैं।
पहले नहीं देखा होगा सुहाना खान का ऐसा अंदाज, इंटरनेट पर कहर ढा रहीं ये फोटो
Reviewed by kumar
on
7:55 AM
Rating:
Reviewed by kumar
on
7:55 AM
Rating:
