कोरोना से संक्रमित हुए शाहिद अफरीदी, गौतम गंभीर के जो कहा उसने जीत लिया फैंस का दिल

कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के कारण पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है. इस वायरस के असर के कारण पूरे विश्व में अभी तक तीन लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 70 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान (Pakistan Cricket Team) शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) भी इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं. शनिवार को शाहिद ने ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने कोरोना वायरस का टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
शाहिद अफरीदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि वो गुरूवार से ही अपनी तबियत खराब थी. अफरीदी ने ट्वीट किया,"गुरुवार से ही मेरी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. मेरे शरीर में काफी दर्द हो रहा था. मेरा कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है. मेरे जल्दी ठीक होने की आप सब दुआ करें."

शाहिद अफरीदी के इस ट्वीट के बाद सभी अफरीदी के लिए दुआ करने लगे, कई खिलाड़ियों ने अफरीदी के जल्दी ठीक होने की कामना की. भारतीय टीम (India National Cricket Team) के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने भी अफरीदी के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गौतम गंभीर ने आज तक से बात करते हुए कहा,"मैं नहीं चाहता कोई भी इस वायरस की चपेट में आए. शाहिद अफरीदी के साथ मेरे राजनीतिक मतभेद हैं. मगर मैं चाहता हूं कि वह जल्‍द से जल्‍द ठीक हो जाए." गौतम गंभीर ने इस बयान से बाद अफरीदी और कई पाकिस्तानी टीम के फैंस ने गंभीर को धन्यनाद दिया.
कोरोना से संक्रमित हुए शाहिद अफरीदी, गौतम गंभीर के जो कहा उसने जीत लिया फैंस का दिल कोरोना से संक्रमित हुए शाहिद अफरीदी, गौतम गंभीर के जो कहा उसने जीत लिया फैंस का दिल Reviewed by kumar on 5:16 AM Rating: 5
Powered by Blogger.