आसमान भी खूब रोया: पंच-तत्वों में विलीन हुए सुशांत सिंह राजपूत,अंतिम विदाई देने पहुंचे श्रद्धा समेत ये स्टार्स

अपनी दमदार एक्टिंग और प्यारी मुस्कान से हर किसी का दिल जीतने वाले एक्टर शांत सिंह राजपूत ने रविवार को अलविदा कह दिया। सुशांत की मौत के बाद से हर कोई हैरान परेशान है।सुशांत के परिवार दोपहर में बिहार से मुंबई पहुंचे और अब सुशांत के आखिरी सफर की शुरुआत हो गई है। सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया। बारिश के बीच सुशांत का अंतिम संस्कार हुआ। मुंबई में हुई ये बारिश को देख ऐसा लग रहा है मानो वो भी एक्टर को आखिरी सलान दे रही हो।



सुशांत सिंह का पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंच गया है।



अंतिम संस्कार के दौरान श्रद्धा कपूर भी नजर आईं।



कृति सेनन भी मुंबई के श्मशान गृह के बाहर दिखीं। इस दौरान कृति की आंखों में नमी साफ नजर आई।


बारिश होने के बावजूद लोग अपने हीरो के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। हालांकि लॉकडाउन के नियमों के मुताबिक, अंदर सिर्फ 20 लोगों को ही अंतिम संस्कार प्रकिया के लिए इजाजत दी गई।
आसमान भी खूब रोया: पंच-तत्वों में विलीन हुए सुशांत सिंह राजपूत,अंतिम विदाई देने पहुंचे श्रद्धा समेत ये स्टार्स आसमान भी खूब रोया: पंच-तत्वों में विलीन हुए सुशांत सिंह राजपूत,अंतिम विदाई देने पहुंचे श्रद्धा समेत ये स्टार्स Reviewed by kumar on 5:05 AM Rating: 5
Powered by Blogger.