बीते करीब तीन महीने से लॉकडाउन के कारण तमाम इंडस्ट्रीज ठप हैं। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही अब धीरे-धीरे काम शुरू हो रहा है। लेकिन इन महीनों में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शूटिंग से लेकर कारोबार तक, सब बंद रहा है। इस वजह से कई ऐक्टर्स और टेक्नीशियंस आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
शाहरुख खान के साथ राम जाने औऱ आमिर खान के साथ गुलाम में काम कर चुके एक्टर जावेद हैदर इन दिनों मुश्किल हालातों से गुजर रहे हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण उनके पास ना तो काम है और ना ही इतने पैसे कि वह अपना और परिवार का पेट पाल सकें। मजबूरन वह सड़क किनारे ठेले पर सब्जी बेच रहे हैं। जावेद हैदर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

जावेद हैदर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खर्च चलाने के लिए ठेले पर सब्जी बेचते नजर आ रहे हैं। टीवी ऐक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ने जावेद का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि वह एक ऐक्टर हैं, आज वह सब्जी बेच रहे हैं- जावेद हैदर। टिकटॉक पर बने इस वीडियो में जावेद दुनिया में रहना है तो काम कर प्यारे गाने पर लिपसिंक करते और सब्जी बेचते हुए नजर आ रहे हैं।He is an actor aaj woh sabzi bech raha hain javed hyder pic.twitter.com/4Hk0ICr7Md— Dolly Bindra (@DollyBindra) June 24, 2020
शाहरुख औऱ आमिर खान के साथ काम कर चुका यह एक्टर सब्जी बेच पाल रहा पेट
Reviewed by kumar
on
3:54 AM
Rating:
Reviewed by kumar
on
3:54 AM
Rating: