सबसे पहले धोनी को किसने दी थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर, जाने कैसा था माही का रिएक्शन ?

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ऐसा कहा जा रहा है कि वह काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे. इस वजह से उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया. सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी में उनका किरदार निभाया था. वह धोनी के काफी करीब थे. बायोपिक की शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने तीन बार धोनी से मुलाकात की थी और काफी समय बिताया था.

फिल्म रिलीज से पहले भी दोनों को कई बार एक साथ देखा गया था. दोनों के बीच एक अच्छा रिश्ता बन गया था. दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे. हालांकि सुशांत की मौत की खबर सुनकर धोनी को भी काफी झटका लगा. सुशांत की मौत ने सबको हैरान कर दिया. हर किसी के लिए उनके इस कदम पर विश्वास कर पाना आसान नहीं है. जैसे ही सुशांत की मौत की खबर धोनी को मिली वह शांत हो गए. फिल्म एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी के डायरेक्टर नीरज पांडे ने धोनी को सुशांत की आत्महत्या की खबर दी थी.
नीरज पांडे ने बताया कि उन्होंने धोनी के अलावा उनके दो करीबी दोस्त मिहिर दिवाकर और अरुण पांडे को फोन किया था. सभी इस खबर से उदास थे. नीरज पांडे ने बताया कि जैसे ही उन्होंने इस बारे में धोनी को जानकारी दी, वह हैरान रह गए और एक तरह से वह बिखर गए थे. धोनी सुशांत से काफी प्रभावित थे. धोनी ने कई बार सुशांत की एक्टिंग की तारीफ भी की थी. सुशांत सिंह राजपूत को भी क्रिकेट से बहुत लगाव था. उन्होंने नेशनल लेवल तक क्रिकेट भी खेला था.
सबसे पहले धोनी को किसने दी थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर, जाने कैसा था माही का रिएक्शन ? सबसे पहले धोनी को किसने दी थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर, जाने कैसा था माही का रिएक्शन ? Reviewed by kumar on 4:42 AM Rating: 5
Powered by Blogger.