कुलदीप यादव ने बताया वो कारण, जिसके वजह से विश्व कप के बाद नही कर पा रहे अच्छा प्रदर्शन

भारत के युवा स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल अपनी अधिक से अधिक गेंदबाजी धोनी की मदद से ही करते थे. धोनी भारतीय टीम के स्पिनरों को विकेट के पीछे से गेंदबाजी के दिशा निर्देश देते रहते हैं. कुलदीप और चहल की जोड़ी अगर पीछले दो साल में भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर पाई है, तो इसमें धोनी का बहुत बड़ा हाथ रहा है.


कुलदीप और चहल कई इंटरव्यू में कर चुके धोनी की तारीफ
कुलदीप यादव ने बताया वो कारण, जिसके वजह से विश्व कप के बाद नही कर पा रहे अच्छा प्रदर्शन
भारत के दोनों युवा स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल भी अपनी सफलता का श्रेय कई इंटरव्यू में महेंद्र सिंह धोनी को दे चुके हैं और दोनों ही इस बात को कहते है, कि धोनी उन्हें विकेट के पीछे से गेंदबाजी करते वक्त बहुत कुछ बताते हैं. जिससे दोनों को ही अच्छी गेंदबाजी करने में मदद मिलती है.

माही भाई ने मुझे हमेशा निर्देशित किया

कुलदीप यादव ने एक साक्षात्कार में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात जरते हुए अपने एक बयान में कहा, “बेशक, माही भाई ने मुझे हमेशा निर्देशित किया है, क्योंकि एक विकेटकीपर हमेशा गेंदबाज का सबसे अच्छा जज होता है. माही भाई जैसा कोई अनुभवी है और उसे इस बात का अंदाजा है कि कोई बल्लेबाज कैसे खेलता है, तो यह आपके लिए और भी बेहतर हो जाता है. यह सब टीम वर्क होता है.’

यह कहने की जरुरत नहीं, मैं माही भाई पर निर्भर था

विश्व कप 2019 के बाद से कुलदीप यादव का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है और तब से ही महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए नहीं खेला हैं. उन्होंने इस बात को लेकर कहा, “यह सिर्फ इसलिए क्योंकि माही भाई ने विश्व कप के बाद नहीं खेला है, मुझे किसी को कुछ भी साबित करने की आवश्यकता नहीं है. मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि क्या मैं उस पर निर्भर था. मैं बस अपने स्किल्स को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर सकता हूं और जैसा कि मैंने कहा, यह टीम वर्क है.

कलाई का स्पिन इतना आसान नहीं है. चहल और मैंने सालों से अच्छी तरह से बॉन्ड है. विश्व कप के बाद, हमने एक साथ नहीं खेला, क्योंकि यह चयन और टीम संयोजन पर निर्भर करता है. आपको टीम की आवश्यकताओं के साथ लचीला होना चाहिए.”
कुलदीप यादव ने बताया वो कारण, जिसके वजह से विश्व कप के बाद नही कर पा रहे अच्छा प्रदर्शन कुलदीप यादव ने बताया वो कारण, जिसके वजह से विश्व कप के बाद नही कर पा रहे अच्छा प्रदर्शन Reviewed by kumar on 5:16 AM Rating: 5
Powered by Blogger.