क्रिकेट से जुडी बड़ी खबर/ 7 साल के बैन के बाद रणजी टीम में चुने गए एस श्रीसंत, 2013 में आईपीएल फिक्सिंग के बाद लगा था बैन


केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने बड़ा फैसला लेते हुए साल 2013 से बैन चल रहे तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को रणजी टीम के लिए चुना है। मई 2013 में दिल्ली पुलिस ने मैच फिक्सिंग के आरोप में श्रीसंत और उनके दो राजस्थान रॉयल्स टीम के साथी अजीत चांडिला और अंकित छवन को गिरफ्तार किया था।
इस फिक्सिंग के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एस श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी जिसके बाद साल 2015 में दिल्ली की एक विशेष अदालत ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया था।
इसके बाद साल 2018 में केरल हाई कोर्ट ने उनपर लगे आजीवन प्रतिबंध को खत्म कर दिया। सूत्रों के मुताबिक श्रीसंत ने कहा है कि, “मैं वास्तव में अपने आप को मौका देने के लिए केसीए का आभारी हूं। मैं अपनी फिटनेस और तूफान को खेल में वापस साबित करूंगा। यह सभी विवादों को शांत करने का समय है।”
बता दें कि कोच्चि के रहने वाले श्रीसंत जो ऑन-फील्ड प्रैंक्स के लिए प्रसिद्द हैं, उन्होंने 27 टेस्ट में 87 विकेट और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 75 विकेट लिए। वह 2011 में विश्व कप क्रिकेट विजेता टीम के सदस्य भी थे।
क्रिकेट से जुडी बड़ी खबर/ 7 साल के बैन के बाद रणजी टीम में चुने गए एस श्रीसंत, 2013 में आईपीएल फिक्सिंग के बाद लगा था बैन क्रिकेट से जुडी बड़ी खबर/ 7 साल के बैन के बाद रणजी टीम में चुने गए एस श्रीसंत, 2013 में आईपीएल फिक्सिंग के बाद लगा था बैन Reviewed by kumar on 3:37 AM Rating: 5
Powered by Blogger.