कोरोना वायरस के बाद इन 5 बदलाव के साथ शुरु हो सकता है क्रिकेट

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है. अमेरिका, रूस, इटली, फ्रांस जैसे बड़े देश भी इस महामारी से अपने देशवासियों की जान बचाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं. वहीं भारत-पाकिस्तान भी महामारी की चपेट में आ चुके हैं.

कोरोना के चलते पिछले ढ़ाई महीनों से क्रिकेट कार्यक्रमों पर विराम लगा हुआ है. मगर अब धीरे-धीरे कोरोना के खौफ के बीच क्रिकेट को दोबारा पटरी पर लाने की प्रक्रिया को शुरु कर दिया है. असल में कोरोना वायरस के चलते बंद क्रिकेट के चलते सभी क्रिकेट बोर्ड्स को भारी नुकसान से गुजरना पड़ रहा है.

अब जबकि क्रिकेट को दोबारा शुरु किया जाएगा तो इस खेल में आपको काफी सारे बदलाव देखने को मिलेंगे. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 5 बदलाव के बारे में बताते हैं जो क्रिकेट शुरु होने के बाद मैदान पर देखने को मिल सकते हैं.

कोरोना वायरस के बाद क्रिकेट में नजर आ सकते हैं ये 5 बदलाव
1- हाथ मिलाने की प्रथा होगी खत्म
कोरोना वायरस के बाद इन 5 बदलाव के साथ शुरु हो सकता है क्रिकेट
क्रिकेट मैचों में टॉस के बाद दोनों ही टीमों के कप्तान आपस में हाथ मिलाकर एक-दूसरे को सम्मान देते नजर आते हैं. इसके अलावा मैच खत्म होने के बाद दोनों टीम के सभी खिलाड़ी व सपोर्ट स्टाफ आपस में हाथ मिलाकर एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते हैं.

लेकिन जैसा कि आप सभी अब तक जान चुके होंगे कि कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा सबसे अधिक हाथ मिलाने से होता है. जी हां, हाथ मिलाकर कोई संक्रमित व्यक्ति आसानी से सामने वाले व्यक्ति को कोरोना संक्रमित कर सकता है.

इसलिए जब से कोरोना के बारे में दुनिया को पता चला है तब से सभी सरकारें अपने-अपने देशवासियों को घर में रहने की सलाह तो दे ही रही हैं. मगर साथ ही डॉक्टर्स व शोधकर्ताओं ने भी ये कह रखा है कि यदि आपको किसी जरुरी काम से किसी से मिलना-जुलना पड़े तो कृपया हाथ ना मिलाए.

इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि यदि क्रिकेट के दरवाजे खुलेंगे तो हाथ मिलाने की इस प्रथा पर विराम लगा दिया जाएगा. ताकि अंजाने में भी कोई एक-दूसरे को संक्रमित ना कर सके.
कोरोना वायरस के बाद इन 5 बदलाव के साथ शुरु हो सकता है क्रिकेट कोरोना वायरस के बाद इन 5 बदलाव के साथ शुरु हो सकता है क्रिकेट Reviewed by kumar on 3:46 AM Rating: 5
Powered by Blogger.