अगर समय से पहले नही चाहते है बुढ़ापा, तो आज ही छोड़ दे ये 5 आहार

समय से पहले चेहरे पर बुढ़ापे का झलकना हमारे लिये चिंता का विषय होता है। जिनका कारण हमारी डाइट से भी संबंध रखता है। हमारे आहार में ऐसी कई चीजें हैं जिनका सेवन करने से हमारे शरीर में समय से पहले बुढ़ापा आने लगता है। आज हम आपको ऐसे ही 5 खाद्य पदार्थ के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन कम से कम करना आपके सेहत के लिये काफी जरूरी होता है।


1. ज्यादा नमक वाला खाना - ज्यादा नमक का सेवन आपके शरीर के लिये घातक होता है क्योंकि नमक में पाया जाने वाला सोडियम आपकी त्वचा की नमी को खत्म कर चेहरे को थका हुआ लुक प्रदान करता है। जिससे आपके चेहरे पर बुढ़ापा जल्द ही आने लगता है।


2. मसालेदार और तैलीय खाना - ज्यादा तीखा और तैलीय खाना आने से आपकी ब्लड की वेसल्स प्रभावित होती हैं, जिससे त्वचा में झुड़ियां बढ़ने लगती है। साथ ही त्वचा में दाग-धब्बे बढ़ते हैं जो बुढ़ापे को जल्द लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए आपको तीखे खाने से थोड़ा परहेज करना चाहिये।


3. मीठा खाना - क्या आप जानते हैं कि मिठास आपके लिये जहर का काम कर सकती है। इसका सेवन ज्यादा करने से यह आपकी त्वचा की चमक को खत्म करने में अहम भूमिका निभाती है। इससे चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। इसके अलावा ज्यादा शक्कर दांतों में बैक्टीरिया को बढ़ाकर उन्हें खराब कर देती है। जिससे दांत जल्दी गिरने लगते हैं। यदि आप मीठा खाना ज्यादा पसंद करते हैं तो शक्कर की जगह मीठे फलों का सेवन आपके लिये सही तरीका है।


4. ट्रांसफैट फूड - जंक फूड्स में वसा की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो कई बीमारियों को जन्म देती है। इनका ज्यादा सेवन करने से दिल की बीमारियां के साथ ही त्वचा के कोलेजन को भी नुकसान पहुंचता है। इससे स्किन में सूरज की UV रेज़ से होने वाले नुकसान की संभावना बढ़ती है।


5. एल्कोहल - लगातार शराब का उपयोग करने से आपका शरीर काफी प्रभावित होता है। ज्यादा शराब का सेवन आपके लिवर में टॉक्सिन्स जमा होने लगता है। जिससे चेहरे पर मुंहासे और झुर्रियों जैसी समस्यायें पनपने लगती हैं। इसके अलावा शराब का सेवन हमारी दैनिक गतिविधियों को भी प्रभावित करता है। नींद का पूरा ना होना चेहरे पर बुढ़ापे के लक्षण बढ़ाने में विशेष भूमिका निभाता है।
अगर समय से पहले नही चाहते है बुढ़ापा, तो आज ही छोड़ दे ये 5 आहार अगर समय से पहले नही चाहते है बुढ़ापा, तो आज ही छोड़ दे ये 5 आहार Reviewed by kumar on 3:45 AM Rating: 5
Powered by Blogger.