इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के लिए कोरोना वायरस से मिला ब्रेक हो सकता है अच्छा साबित

 दुनियाभर में कोरोना वायरस ने अपना आतंक फैला रखा है। भारत में कोरोना वायरस आग की तरह फैल रहा है, इसके चलते पिछले 3 महीनों से क्रिकेट पर विराम लगा हुआ है। अब ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि जब भी क्रिकेट दोबारा शुरु होगा तो उसे पटरी पर लाने के लिए इसे दोगुनी रफ्तार से खेला जाएगा।


इसके अलावा क्रिकेट पर लगे इस विराम के चलते सभी क्रिकेटर्स घरों पर अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया पर फैंस से भी जुड़े हुए हैं। वैसे तो शायद ही कोई ऐसा क्रिकेटर हो जिसने इस कोरोना काल में क्रिकेट को मिल नहीं रहा हो।

लेकिन क्या आपने गौर किया है कि इस महामारी के चलते कुछ भारतीय खिलाड़ियों को फायदा हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे, कोरोना से भला किसी को फायदा कैसे हो सकता है? तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्हें इस कोरोना वायरस से फायदा हो सकता है।

इन 3 खिलाड़ियों को कोरोना वायरस से होगा फायदा

1- ऋषभ पंत
इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के लिए कोरोना वायरस से मिला ब्रेक हो सकता है अच्छा साबित
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी माना जाता था। लेकिन पंत के लिए पिछले कुछ वक्त से प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना भी मुश्किल नजर आ रहा है।

असल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में इंजरी हो गई थी, जिसके बाद कप्तान विराट कोहली ने केएल राहुल को विकेटकीपिंग ग्लव्स सौंपे। उसके बाद से सीमित ओवर क्रिकेट में ऋषभ पंत को खेलने का मौका नहीं मिल सका है।

हालांकि वह अभी भी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा होते हैं लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पा रहे हैं। इसका एक कारण उनका आउट ऑफ फॉर्म होना भी है। तो अब जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पिछले 3 महीनों से क्रिकेट पर विराम लगा है, इस वक्त में पंत ने यदि खुद पर काम कर लिया होगा, तो उन्हें कप्तान विराट कोहली एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं।
इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के लिए कोरोना वायरस से मिला ब्रेक हो सकता है अच्छा साबित इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के लिए कोरोना वायरस से मिला ब्रेक हो सकता है अच्छा साबित Reviewed by kumar on 5:33 AM Rating: 5
Powered by Blogger.