आईसीसी के पूर्व अंपायर स्टीव बकनर ने सचिन तेंदुलकर को इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार गलत आउट दिया था, इन किस्सों को आज भी याद किया जाता है। बकनर ने 2003 में गाबा में खेले गए मैच को याद किया, जिसमें उन्होंने सचिन को LBW आउट दे दिया था। बकनर ने अब कहा है कि जेसन गिलेस्पी की गेंद स्टम्प के ऊपर से जा रही थी।
दरअसल, स्टीव बकनर ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर साल 2003 में गाबा में खेले गए और सचिन को एलबीडब्ल्यू आउट देने वाले मैच को याद किया। उन्होंने वो मैच भी याद किया जिसमें उन्होंने 2005 में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मैच में अब्दुल रज्जाक की गेंद पर सचिन को कैच आउट दे दिया था।
बकनर ने बारबाडोस के मेसन एंड गेस्ट नाम के रेडियो कार्यक्रम में कहा, 'सचिन को दो बार आउट दिया था वो दो गलतियां थीं। मुझे नहीं लगता कि कोई अंपायर गलती करना चाहता है। यह उसके साथ रहती हैं और उसका भविष्य बर्बाद हो जाता है।' उन्होंने कहा, 'गलती इंसान ही करता है।
उन्होंने कहा, बल्ले से गुजरने के बाद गेंद ने अपनी दिशा बदली थी लेकिन बल्ला नहीं लगा था और गेंद विकेटकीपर के पास गई। यह मैच ईडन गार्डन्स में था। ईडन में जब आप हो और भारत बल्लेबाजी कर रहा है तो आप सुन नहीं सकते।' उन्होंने कहा, 'क्योंकि 100,000 दर्शक शोर मचा रहे होते हैं। यह वो गलतियां थीं, जिनको लेकर मैं नाखुश हूं। इंसान गलती करता है और गलती मानना जिंदगी का हिस्सा है।'
सचिन को 2 बार गलत आउट देने वाले अंपायर बोले- गलती इंसान ही करता है
Reviewed by kumar
on
6:18 AM
Rating:
Reviewed by kumar
on
6:18 AM
Rating:
