विराट कोहली को आईपीएल 2008 में अंडर-19 खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के तहत आरसीबी की टीम ने मात्र 12 लाख की रकम में अपनी टीम पर शामिल कर लिया था. शुरूआती 3 सीजन इस मामूली रकम में खेलने के बाद आईपीएल 2011 में उन्हें आरसीबी ने 8.28 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट में रिटेन किया था. वह 2013 तक इसी रकम में खेल रहे थे.
वर्तमान में आईपीएल खेलने के विराट कोहली लेते हैं 17 करोड़
इस वजह से आईपीएल 2008 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने विराट कोहली को नहीं चुना
साल 2014 की मेघा नीलामी से पहले आरसीबी ने उन्हें 12.5 करोड़ की कीमत में रिटेन किया. साल 2017 तक इसी रकम में खेलने के बाद साल 2018 में उन्हें आरसीबी ने 17 करोड़ की मोटी रकम में रिटेन किया है. वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं.
विराट कोहली वर्तमान समय में आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने 177 आईपीएल मैचों में 5 शतकों और 36 अर्धशतकों के साथ 5,412 रन बनाए हुए हैं.
इस वजह से आईपीएल 2008 में दिल्ली कैपिटल्स ने नहीं किया शामिल
विराट कोहली दिल्ली के हैं और इसी टीम के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेलते हैं. हालांकि इनकी घरेलू टीम ने इन्हें आईपीएल 2008 के ड्राफ्ट प्रक्रिया से नहीं खरीदा था.
दिल्ली कैपिटल्स ने उस वक्त विराट की जगह प्रदीप सांगवान को ड्राफ्ट में लिया. उन्होंने ऐसा इसलिए किया था, क्योंकि उन्होंने सोचा था कि उनकी बल्लेबाजी यूनिट में कई शानदार बल्लेबाज हैं, इसलिए उन्हें कोई बल्लेबाज की नहीं बल्कि गेंदबाज की जरुरत है.
दरअसल उस नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, शिखर धवन और एबी डीविलियर्स जैसे कई बेहतरीन बल्लेबाज मौजूद थे.
आईपीएल के पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी ने बताई वजह
इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी सुंदर रमण ने गौरव कपूर के शो 22 यार्ड के दौरान इस बात का खुलासा करते हुए कहा,
“दिलचस्प बात यह है कि नीलामी के एक महीने पहले ही भारत ने अंडर -19 विश्व कप जीता था. उस टीम की कप्तानी विराट कोहली ने की थी और हमने नीलामी के कुछ दिनों बाद अंडर-19 के खिलाड़ियों के लिए एक अलग ड्राफ्ट रखने का फैसला किया था. उस समय हमें भी काफी अचंभा हुआ था कि विराट कोहली ड्राफ्ट में चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी नहीं थे.
उस समय दिल्ली ने तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान को चुना, क्योंकि उन्होंने कहा कि उन्हें ज्यादा बल्लेबाजों की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके पास वीरेंद्र सहवाग और एबी डीविलियर्स जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. कहीं ना कहीं मैं कहूंगा कि वे अपनी सोच में सही थे, लेकिन आरसीबी ने विराट कोहली को चुना.”

Reviewed by kumar
on
5:27 AM
Rating:
Reviewed by kumar
on
5:27 AM
Rating: