1 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस, भारत के योगदान को समझिए

लोगों की ज़िन्दगी में योग का खास महत्व है और बीते कुछ सालों में दुनियाभर में इसे अपनाने वालों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है. हर साल 21 जून को 'इंटरनेशनल योगा डे' के रूप मनाया जाता है. योग दिवस को 21 जून को मनाने के कई खास कारण हैं. पहला यह कि 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन माना जाता है और इस दिन ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है. इस दिन सूर्य का उदय जल्दी होता है और वह देर से ढलता है.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत आज से छह साल पहले 2015 में हुई थी. यानी साल 2020 में छठवां योग दिवस मनाया जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने को मान्यता प्रदान की थी. हर साल योग दिवस को एक थीम दी जाती है. इसी कड़ी में इस साल कोरोना वायरस महामारी के चलते लोगों को सेहत और स्वस्थ्य को बढ़ावा देने के लिए कहा गया है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 की थीम घर में रहकर परिवार के साथ योग करना है.

योग की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक प्रथा भारत में शुरू हुई थी. संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने 2014 के संबोधन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रस्ताव दिया कि योग दिवस को मनाने और अभ्यास के लिए वैश्विक मान्यता प्राप्त होनी चाहिए. 27 सितंबर, 2014 के संबोधन में पीएम मोदी ने कहा “योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है. यह मन और शरीर की एकता का प्रतीक है. योग दिवस को मनाने के लिए 21 जून का दिन चुनने के पीछे पीएम मोदी का तर्क था कि यह दिन उत्तरी गोलार्ध में ग्रीष्मकालीन संक्रांति का प्रतीक है. यह वर्ष का सबसे लंबा दिन है और दुनिया के कई हिस्सों में इसका विशेष महत्व है.


पहली बार योग दिवस के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा व्यवस्था की गई थी और पीएम मोदी और 84 राष्ट्रों के गणमान्य लोगों सहित लगभग 35,985 लोगों ने नई दिल्ली के राजपथ पर 35 मिनट के लिए 21 आसन किए. पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ने कई रिकॉर्ड बनाए. योग को प्राचीन भारतीय कला का एक प्रतीक माना जाता है. भारतीय योग को जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जावान बनाए रखने के लि‍ए महत्वपूर्ण मानते हैं. इस दिन को मनाने का उद्देश्य योग के प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करने के साथ लोगों को तनावमुक्त करना भी है.
1 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस, भारत के योगदान को समझिए 1 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस, भारत के योगदान को समझिए Reviewed by kumar on 4:43 AM Rating: 5
Powered by Blogger.