हर महीने के 1.50 लाख कमाने वाली Tik Tok Star सिया कक्कड़ ने घर में फंदा लगाकर किया Suicide

सोशल मीडिया पर मशहूर टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि वह अभी 16 साल की थीं। हालांकि, सिया कक्कड़ ने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। हालांकि, सिया का मोबाइल जब्त कर लिया गया है।




पूर्वी दिल्ली स्थित गीता कॉलोनी इलाके में सिया कक्कड़ ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सिया को टिक टॉक 11 लाख लोग फॉलो करते हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर भी करीब 91 हजार लोग उससे जुड़े हुए थे। एक दिन पहले यानी बुधवार को वीडियो अपलोड करने बाद बेहद खुश नजर आ रही सिया ने खुदकशी क्यों की? अपने इंस्टाग्राम अकउांट पर सिया कक्कड़ ने आखिरी तस्वीर 15 मई को साझा की थी। टिकटॉक वीडियो बनाकर सिया महीने के एक से डेढ़ लाख रुपए तक कमा लेती थीं।


मिल रही थी धमकी
इस मामले में पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि सिया को कुछ लोग धमकियां दे रहे थे। इससे वह परेशान थी। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही इस पर किसी तरह की टिप्पणी की जा सकती है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है।

हर महीने के 1.50 लाख कमाने वाली Tik Tok Star सिया कक्कड़ ने घर में फंदा लगाकर किया Suicide हर महीने के 1.50 लाख कमाने वाली Tik Tok Star सिया कक्कड़ ने घर में फंदा लगाकर किया Suicide Reviewed by kumar on 3:50 AM Rating: 5
Powered by Blogger.