कोरोना : 13 जगह तलाशी जा रही वैक्‍सीन, कौन वाली कहां तक पहुंची, देखें लिस्‍ट

कहां तक पहुंची कौन सी वैक्‍सीन, सबकी लिस्‍टडेवलपमेंट के लिहाज से ये 13 वैक्‍सीन सबसे ऐडवांस्‍ड हैं।
1 – यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्‍सफर्ड और AstraZeneca Plc. (फाइनल स्‍टेज)
2 – बीजिंग इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी और कैनसिनो बायोलॉजिकल इंक (स्‍टेज 2)
3 – नैशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इन्‍फेक्शियस डिजीजेज (US) और Moderna Inc (स्‍टेज 2)
4 – वुहान इंस्‍टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रॉडक्‍ट्स और साइनोफार्म (स्‍टेज 1/2)
5 – बीजिंग इंस्‍टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रॉडक्‍ट्स/साइनोफार्म (स्‍टेज 1/2)
6 – साइनोवैक (स्‍टेज 1/2)
7 – बायोएनटेक/फोसन फार्मा/फिजर प्‍लैटफॉर्म आरएनए (स्‍टेज 1/2)
8 – नोवावैक्‍स (स्‍टेज 1/2)
9 – चाइनीज एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्‍टेज 1)
10 – इनोवियो फार्मास्‍यूटिकल्‍स (स्‍टेज 1)
11 – गेमलेया रिसर्च इंस्‍टीट्यूट (स्‍टेज 1)
12 – इम्‍पीरियल कॉलेज, लदन (स्‍टेज 1)
13 – क्‍योरवैक (स्‍टेज 1)

क्लिनिकल ट्रायल के फेज 1 में हैं ये कोरोना वैक्‍सीन्‍स

लंदन के इम्‍पीरियल कॉलेज की वैक्‍सीन क्लिनिकल ट्रायल के फेज 1 में है। यह RNA बेस्‍ड वैक्‍सीन है। mRNA पर आधारित Curevac की वैक्‍सीन भी ट्रायल के पहले दौर में है। इसके अलावा गेमलेया रिसर्च इंस्‍टीट्यूट, इनोवियो फार्मास्‍यूटिकल्‍स और चाइनीज एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज की वैक्‍सीन भी डेवलपमेंट/रेगुलेशन के फर्स्‍ट फेज में हैं।

वैक्‍सीन डेवलपमेंट में लगते हैं सालों मगर इस बार…

मतौर पर एक वैक्‍सीन तैयार करने में 10 साल से भी ज्‍यादा का वक्‍त लगता है। एक साइंस जर्नल PLOS One में छपी स्‍टडी के अनुसार, वैक्‍सीन कैंडिडेट्स का सक्‍सेस रेट सिर्फ 6% है। मगर कोरोना वायरस ने दुनियाभर के रिसर्चर्स के सामने वक्‍त की चुनौती पेश की है। य बीमारी अबतक 4,80,000 से ज्‍यादा लोगों की जान ले चुकी है। 90 लाख से भी ज्‍यादा लोग इस वायरस से संक्रम‍ित हुए हैं। इसलिए वैक्‍सीन तैयार करने का काम युद्धस्‍तर पर हो रहा है।
कोरोना : 13 जगह तलाशी जा रही वैक्‍सीन, कौन वाली कहां तक पहुंची, देखें लिस्‍ट कोरोना : 13 जगह तलाशी जा रही वैक्‍सीन, कौन वाली कहां तक पहुंची, देखें लिस्‍ट Reviewed by kumar on 5:40 AM Rating: 5
Powered by Blogger.