INDvsBAN : पहले टी-20 में 9 रन बनाकर भी रोहित ने तोड़ा ये महारिकॉर्ड, बन गए विश्व के नंबर 1 बल्लेबाज

भारत और बांग्लादेश के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी20 में भारत के 148 रन के जवाब में बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने खबर लिखे जाने तक 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं।

पहले टी-20 में 9 रन बनाकर भी रोहित ने तोड़ा ये महारिकॉर्ड, बन गए विश्व के नंबर 1 बल्लेबाज
Third party image reference
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनकर रही। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लगा। वह केवल 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर शफीउल इस्लाम ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर चलता किया।
रोहित ने तोड़ा ये महारिकॉर्ड:

Copyright Holder: SBN News
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 में 8 रन पूरा करते ही रोहित शर्मा ने विराट कोहली का महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल रोहित शर्मा टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए है। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने अब तक 99 अंतराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4 शतक और 17 अर्धशतक भी बदौलत 2452 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा की औसत 31.80 और स्ट्राइक रेट 137 का रही।
टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज:

Copyright Holder: SBN News
इस मैच से पहले विराट कोहली अंतराष्ट्रीय टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में पहले स्थान पर थे। कोहली ने 72 मैचों में 50.00 की औसत से 2450 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में मार्टिन गुप्तिल तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान के शोएब मलिक इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। उन्होंने 111 मैचों में 2263 रन बनाए हैं।
INDvsBAN : पहले टी-20 में 9 रन बनाकर भी रोहित ने तोड़ा ये महारिकॉर्ड, बन गए विश्व के नंबर 1 बल्लेबाज INDvsBAN : पहले टी-20 में 9 रन बनाकर भी रोहित ने तोड़ा ये महारिकॉर्ड, बन गए विश्व के नंबर 1 बल्लेबाज Reviewed by Admin on 8:37 AM Rating: 5
Powered by Blogger.