IND VS BAN: रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल सकते हैं यह 11 खिलाड़ी, देखें संभावित टीम

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 3 नवंबर को खेला जाएगा। विराट कोहली को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। उनकी जगह भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। आज हम आपको उन 11 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो रोहित शर्मा की कप्तानी में पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया का हिस्सा हो सकते हैं।

Third party image reference
ये होगी ओपनिंग जोड़ी

Third party image reference
आपको बता दें कि एक बार फिर से कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे। ओपनिंग जोड़ी में कोई भी बदलाव नहीं नहीं नजर आएगा। हालांकि शिखर धवन की फॉर्म थोड़ी गड़बड़ चल रही है, लेकिन यह मुश्किल ही होगा कि रोहित शर्मा उन्हें टीम से बाहर बिठाऐं।

Third party image reference
मध्यक्रम में कुछ नए खिलाड़ियों को खेलने का मौका कप्तान रोहित शर्मा दे सकते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप को मदद नजर रखते हुए भारतीय टीम में संजू सैमसंग को मौका दिया जा सकता है। वहीं केएल राहुल नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। उनके अलावा श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे भी टीम का हिस्सा हो सकते हैं।
ऑलराउंडर की दौड़ में हो सकते हैं यह खिलाड़ी

Third party image reference
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे को टीम में मौका दिया जा सकता है। उनके अलावा हार्दिक पांड्या के भाई कुणाल पांड्या का खेलना लगभग तय है। उन्होंने पिछले कुछ समय से टी-20 फॉर्मेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। शिवम दुबे के अलावा वाशिंगटन सुंदर भी ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

Third party image reference
वहीं गेंदबाजी की बात करें तो युजवेंद्र चहल की वापसी टीम में लगभग तय मानी जा रही है। उनके अलावा तेज गेंदबाज दीपक चाहर को भी टीम में मौका मिल सकता है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद दीपक चाहर के साथ मिलकर पेस बैटरी की कमान संभाल सकते हैं।

Third party image reference
पहले टी-20 मैच के लिए भारत की संभावित टीम इस प्रकार हो सकती है

Third party image reference
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, मनीष पांडे, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुणाल पांड्या शिवम दुबे, दीपक चाहर, खलील अहमद, यूज़वेंद्र चहल।
IND VS BAN: रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल सकते हैं यह 11 खिलाड़ी, देखें संभावित टीम IND VS BAN: रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल सकते हैं यह 11 खिलाड़ी, देखें संभावित टीम Reviewed by Admin on 5:48 AM Rating: 5
Powered by Blogger.