IND vs BAN: 1000वें टी-20 मैच में हिटमैन रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, धोनी को छोड़ा पीछे !

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट ग्राउंड पर अब शुरू हो चुका है। बता दें पहले सोशल मीडिया पर खबरें ऐसी सामने आ रही थी कि प्रदूषण की वजह से यह मुकाबला रद्द किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
बता दें टॉस हो चुका है और बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करती हुई नज़र आएगी।

COPYRIGHT: MISS POPPY
बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने उतरते ही एक नया इतिहास कायम कर दिया है।

COPYRIGHT: MISS POPPY
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास
रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल रोहित शर्मा भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। भारत और बांग्लादेश के बीच यह पहला टी-20 मुकाबला जोकि अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, यह टी20 इंटरनेशनल का 1000वां मैच है जिसमें रोहित शर्मा ने यह उपलब्धि हासिल कर ली है।
IND vs BAN: 1000वें टी-20 मैच में हिटमैन रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, धोनी को छोड़ा पीछे ! IND vs BAN: 1000वें टी-20 मैच में हिटमैन रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, धोनी को छोड़ा पीछे ! Reviewed by Admin on 9:23 AM Rating: 5
Powered by Blogger.