बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सनी लियोन के बारे में तो आज हर कोई जानता है, लेकिन क्या आप उनके पति डेनियल वेबर के बारे में जानते हैं ? 20 अक्टूबर यानी कल उनका 41वां जन्मदिन था । अपने पति के जन्मदिन पर सनी लियोन ने उनके साथ लिप लॉक किया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है । खैर आज हम आपको इस आर्टिकल में डेनियल वेबर से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बताने वाले हैं जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे ।
Third party image reference
क्या काम करते हैं सनी लियोन के पति
बता दे कि डेनियल वेबर एक अमेरिकन प्रोड्यूसर एक्टर और एंटरप्रेन्योर है । कॉलेज में पढ़ने के दौरान डेनियल वेबर को सिंगिंग का भी काफी शौक था और आज उनके पास खुद का 'द डिस्पैरोज' नाम का रॉक बैंड शो है और वह इस बैंड में गिटारिस्ट का काम करते हैं ।
Third party image reference
इतने बिजनेस के अलावा सनी लियोन और डेनियल वेबर का खुद का एक प्रोडक्शन हाउस है जिसका नाम है 'सनसिटी मीडिया और एंटरटेनमेंट' । शायद आप में से बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि सनी लियोन के पति बॉलीवुड की एक फिल्म में भी देखे जा चुके हैं और उस फिल्म का नाम है 'जैकपोट' जिसमें डेनियल वेबर कैमियो करते हुए नजर आए थे, लेकिन उनका किरदार बहुत ही छोटा था जिसके कारण आज भी कई लोग इससे अनजान है ।
Third party image reference
रविवार को डेनियल वेबर का 41 वां जन्मदिन था और इस मौके पर सनी लियोन ने अपने पति के लिए सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा कि, 'इतने साल एक साथ बिताने के बावजूद मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि आज भी आप मुझे इतना प्यार करते हो । तुम मजबूत, बहुत ज्यादा स्मार्ट, साहसी, निस्वार्थ और सबसे अच्छे पति और पिता हो, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।'
Third party image reference
यह जोड़ी आए दिन कैमरे में कैद की जाती है और आज डेनियल वेबर एक अच्छे बिजनेसमैन होने के साथ-साथ नेक दिल इंसान भी है, क्योंकि इन्होंने एक बेटी को गोद लिया हुआ है ।
Third party image reference
दोस्तों वैसे आपको इन दोनों की जोड़ी कैसी लगती है ? हमें नीचे कमेंट करके बताइए और इस पोस्ट को लाइक कीजिए, धन्यवाद ।
जानिए क्या काम करते हैं सनी लियोन के पति, कभी नहीं सुनी होगी उनसे जुड़ी यह अनसुनी बातें
Reviewed by Admin
on
5:18 AM
Rating:




