बेहद अमीर और राजकुमारी जैसा जीवन जीती है ये अभिनेत्री, दीवाली पर दिखाई खूबसूरत घर की झलक

नमस्कार दोस्तों, हमारे चैनल पर आपका हार्दिक स्वागत है। दोस्तों, अभिनय की दुनिया में लोग अक्सर पैसा शोहरत कमाने की चाहत लेकर आते है। लेकिन आज हम आपको जिस अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं उन्हें दौलत, शोहरत और ऐशो आराम की जिंदगी बचपन से विरासत में मिली है। ये वो अभिनेत्री है जो दूध से नहाती है, पैरों में चांदी की चप्पल और सीने की घड़ी पहनती हैं, और यही नहीं उनके पास सोने का मुकुट भी है जिसे वो अपने जन्मदिन पर पहनती हैं। जी हां दोस्तों आप समझ गए होंगे कि हम अभिनेत्री दिगांगना सूर्यवंशी की बात कर रहे हैं।

बेहद अमीर और राजकुमारी जैसा जीवन जीती है ये अभिनेत्री, दीवाली पर दिखाई खूबसूरत घर की झलक
Third party image reference
सूर्यवंशी परिवार में जन्मी दिगांगना नीरज और सरिता सूर्यवंशी की इकलौती संतान हैं। बचपन से ही लाड़ प्यार और रईसी में पली बढ़ी दिगांगना में अभिनय का टैलेंट भरपूर था। चेहरे से क्यूट और मासूम दिखने वाली दिगांगना अब तक 12 से अधिक टीवी सीरियल, मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस 9 के अलावा कुछ बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं। स्टार प्लस के मशहूर सीरियल वीर की अरदास वीरा से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई।

Third party image reference
दिगांगना ने बॉलीवुड फिल्मों फ्राइडे और जलेबी में अहम भूमिकाएं निभाई है और साउथ इंडियन फिल्म हिप्पी में भी उन्हें काफी तारीफ़ मिली है। साउथ में उनकी तुलना पूर्व अभिनेत्री जयललिता से की जाती है जो किसी उपलब्धि के समान है। उनकी दो अन्य तमिल फिल्में भी फ्लोर पर हैं। बॉलीवुड में दिगांगना को भले ही ज्यादा तवज्जो ना मिली हो लेकिन साउथ में उनकी काफी डिमांड है।

Third party image reference
दो फिल्मों की शूटिंग के बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर दिगांगना मुंबई पहुंची और अपने माता पिता के साथ दीवाली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर उन्होंने मुंबई स्थित घर की कुछ सुंदर तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की।

Third party image reference
दीवाली पूजा के लिए दिगांगना ने व्हाइट कलर की बेहद क्यूट लहंगा साड़ी पिंक ब्लाउज के साथ पहनी है। घर की बालकनी में बैठे हुए उनका ये खूबसूरत अंदाज़ देख नज़रें हटाना मुश्किल है।

Third party image reference
कुछ दिन पहले ही दिगांगना 22 वर्ष की हुई हैं। धूम धाम से मनाए गए जन्मदिन की तस्वीरें भी उन्होंने फैन्स के साथ शेयर की। अपने माता पिता के साथ सोने का मुकुट पहने दिगांगना केक काट रही हैं। इतनी सी उम्र में ही ढेर सारी सफलता और प्रसिद्धि पा चुकी दिगांगना ने अपने शौक के लिए अभिनय को करियर चुना है, पैसों की उन्हे कोई कमी नहीं है।
बेहद अमीर और राजकुमारी जैसा जीवन जीती है ये अभिनेत्री, दीवाली पर दिखाई खूबसूरत घर की झलक बेहद अमीर और राजकुमारी जैसा जीवन जीती है ये अभिनेत्री, दीवाली पर दिखाई खूबसूरत घर की झलक Reviewed by kumar on 8:24 AM Rating: 5
Powered by Blogger.