अंकुरित चने को अगर नियमित रूप से लिया तो आपको इसके ढ़ेरों फायदे होंगे। बड़े बुजुर्ग लोग कहते है अगर घोड़े जैसी ताकत पाना चाहते है तो चने खाएं और यह बात सही भी है। प्रतिदिन अंकुरित चने के अनेकों फायदे होते है। तो चलिए जानते है अंकुरित चने के फायदे-काले चने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
डेस्क। अंकुरित चने को अगर नियमित रूप से लिया तो आपको इसके ढ़ेरों फायदे होंगे। बड़े बुजुर्ग लोग कहते है अगर घोड़े जैसी ताकत पाना चाहते है तो चने खाएं और यह बात सही भी है। प्रतिदिन अंकुरित चने के अनेकों फायदे होते है। तो चलिए जानते है अंकुरित चने के फायदे-काले चने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका प्रयोग किसी भी रूप में किया जाए, यह सेहतमंद ही होता है, लेकिन अंकुरित कर खाने पर आप इसके पोषक तत्वों का दुगुना लाभ उठा सकते हैं। काले चने फाइबर से भरे होते हैं। इसे भिगोकर खाना पेट के लिए बहुत लाभदायक होता है। कब्ज की शिकायत होने पर यह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन इसका प्रयोग छिलकों के साथ ही करें। भीगे चने को खाने से हमें कितना फायदा होता है, इसके बारे में हम आपको बता रहे है।
यह खबर भी पढ़े:
अंकुरित चने के फायदे:
ऐसे भिगोये : 25 से 50 ग्राम चने को स्टील, चीनी या कांच के बर्तन में पानी डालकर 24 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इनमें अंकुर निकलने लगेंगे। अब सुबह उठकर इसे खाली पेट खा लें।
- काले चने का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। प्रतिदिन सुबह खाली पेट अंकुरित चने खाने से शरीर में खून की कमी पूरी तरह दूर होती है। इसमें आयरन और फॉस्फोरस पाया जाता है जो हीमोग्लोबीन लेवल को पुए तरह बढ़ाता है।
-अगर आप भीगे हुए चने को बिना नमक डाले खाते हैं, तो इससे स्किन प्रॉब्लम से राहत मिलेगी
-अंकुरित चने खाने पर आप इसके पोषक तत्वों का दोगुना लाभ उठा सकते हैं। अंकुरित चने फाइबर से भरपूर होने के कारण पेट या कब्ज से संबंधित सारी समस्याएं को दूर करता हैं। अंकुरित चने की मदद से पेट में विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकते हैं।
-अंकुरित चने खाने से बहुत एनर्जी मिलती है।
-अंकुरित चने का नियमित सेवन करने से आप पूरा दिन ऊर्जावान बने रह सकते हैं। इसके अलावा पीलिया के रोगियों को अंकुरित चने का सेवन करने से बहुत लाभ मिलता है।
अगर पाना चाहते है घोड़े जैसी ताकत तो ये खबर जरूर पढ़े
Reviewed by Admin
on
7:26 AM
Rating:



