साड़ी पहनकर सांसद नुसरत जहां ने शेयर की ऐसी फोटो, लोगों ने पूछा- मैडम ये कहां का फैशन है


Third party image reference
लोकसभा चुनाव में टीएमसी के टिकट पर चुनाव जीतने वाली मॉडल और सांसद नुसरत जहां ने हाल ही में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड निखिल जैन से शादी की है. दोनों ने बीते 19 जून को तुर्की में शादी रचाई थी जिसमें परिवार के सदस्य और गिने-चुने दोस्त ही शामिल थे. शादी के बाद नुसरत की रिसेप्शन और फिर हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं. बता दें, नुसरत जहां सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं और आये दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिस वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है.

Third party image reference
नुसरत जब से लाइमलाइट में आई हैं आये दिन अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं. कभी दिवाली लुक की वजह से वह चर्चा में आती हैं तो कभी करवाचौथ मनाकर. ऐसे में एक बार फिर नुसरत की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें उनका अजीबोगरीब फैशन देखने को मिल रहा है. जहां कुछ लोगों को नुसरत का ये फैशन पसंद आ रहा है वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं. दरअसल, नुसरत ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें उन्होंने साड़ी पहनी है लेकिन लगता है उनके साड़ी पहनने का अंदाज लोगों को पसंद नहीं आया.

नुसरत ने शेयर की फोटो

कुछ दिनों पहले नुसरत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें उन्होंने साड़ी के ऊपर फ्रंट ओपन डेनिम जैकेट डाला हुआ है. इन तस्वीरों ने नुसरत ने पीले रंग की साड़ी पहनी है और आंखों पर सनग्लासेज लगाये हैं. साथ ही उन्होंने गले में ज्वेलरी डाली है. तस्वीरों के साथ नुसरत ने कैप्शन डाला है, “थकी हूं फिर भी पोज दे रही हूं”. नुसरत जब भी कोई तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डालती हैं, झट से वायरल हो जाती है. ऐसे में ये तस्वीरें भी वायरल हुई हैं.

Third party image reference

अजीबोगरीब फैशन के लिए हुईं ट्रोल

वायरल हुई इन तस्वीरों में नुसरत का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. लेकिन कुछ लोगों को उनका ये अंदाज रास नहीं आया और उन्होंने ट्रोलिंग शुरू कर दी. एक यूजर ने नुसरत को ट्रोल करते हुए कहा, “मैडम, ये कौन सा फैशन है…साड़ी के ऊपर डेनिम”? वहीं, कुछ लोगों को उनका यह बिंदास अंदाज पसंद भी आ रहा है. बता दें, इससे पहले दिवाली और करवाचौथ की तस्वीरों को लेकर नुसरत ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इन तस्वीरों में वह अपने पति निखिल जैन के साथ नजर आई थीं और हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं.
बता दें, नुसरत ने कोलकाता के रहने वाले एक बिजनेसमैन से शादी की है. दोनों की मुलाकात काम के सिलसिले में हुई थी. दोनों एक प्रोफेशनल असाइनमेंट के दौरान एक-दूसरे से मिले थे. नुसरत और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में संपन्न हुई थी. इस वेडिंग सेरेमनी में चंद ही लोगों को आने का न्योता मिला था. परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त ही वेडिंग में शामिल हुए थे.
साड़ी पहनकर सांसद नुसरत जहां ने शेयर की ऐसी फोटो, लोगों ने पूछा- मैडम ये कहां का फैशन है साड़ी पहनकर सांसद नुसरत जहां ने शेयर की ऐसी फोटो, लोगों ने पूछा- मैडम ये कहां का फैशन है Reviewed by Admin on 4:53 AM Rating: 5
Powered by Blogger.