प्रेग्नेंसी के बाद कितनी बदल गई दिया और बाती की ये एक्ट्रेस,देखें बेटे संग क्यूट तस्वीरें

स्टार प्लस पर एक सीरियल आया करता था ‘दिया और बाती हम’. ये शो बहुत ज्यादा फेमस हुआ था. इस शो में दीपिका सिंह लीड एक्ट्रेस थी. पिछले कुछ समय से दीपिका ने टीवी की दुनियां से लम्बा ब्रेक ले रखा था. इसकी वजह उनका प्यारा बेटा हैं. दरअसल दीपिका मई 2017 में माँ बनी थी. उन्होंने एक खुबसूरत बेटे को जन्म दिया था. ऐसे में वो उसकी परवरिश पर ध्यान दे रही थी. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दीपिका ने साल 2014 में रोहित राज गोयल से शादी रचाई थी. रोहित ‘दिया और बाती हम’ शो डायरेक्ट किया करते थे.

Third party image reference
हाल ही में दीपिका ने अपने बेटे संग कुछ तस्वीरें साझा की हैं. इन फोटोज में माँ बेटे की जोड़ी बड़ी प्यारी लग रही हैं. दीपिका ने अपने बेटे का नाम सोहम रखा हैं. इन फोटोज में उन्होंने सोहम को गोद में उठाया हुआ हैं. सोशल मीडिया पर लोगो को ये तस्वीरें बड़ी पसंद आ रही हैं. इन पिक्स को देख यक़ीनन आपका दिल भी पिघल जाएगा.

Third party image reference
बता दे कि प्रेग्नेंसी के समय दीपिका का वजन भी बढ़ गया था. एक ये भी वजह थी कि वो इतने समय से मनोरंजन की दुनियां से दूरी बनाए हुए थी. हालाँकि अब जल्द ही दीपिका एक बार फिर छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं. इस बार वे एक सुपरनैचुरल शो ‘कवच’ के सेकंड सीजन में दिखाई देगी. इसमें उनका लीड रोल होगा.

Third party image reference
बता दे कि प्रेग्नेंसी के बाद खुद को फिट बनाने के लिए दीपिका ने बहुत मेहनत की हैं. उन्होंने जिम का सहारा लिया और साथ में सख्त डाईट भी फॉलो की. अब ऐसे में हम आपको दीपिका की प्रेग्नेंसी के बाद की कुछ ताज़ा तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं. इन फोटोज में दीपिका बड़ी फिट और सेक्सी नज़र आ रही हैं.

Third party image reference
दीपिका का ये नया लुक देख आप भी हैरान रह जाएंगे. इन तस्वीरों को देख कहीं से कहीं तक ये नहीं लग रहा कि दीपिका गर्भवती हो चुकी हैं. उनका फिगर बिलकुल पहले जैसा ही लग रहा हैं. दीपिका का ये जबरदस्त ट्रांसफर्मेशन देख कई लोग हैरान हैं. कुछ महिलाएं तो दीपिका को अपना आदर्श मान उनसे प्रेरणा भी ले रही हैं. वे भी चाहती हैं कि माँ बनने के बाद वो फिर से फिट हो जाए.
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अभी कुछ दिनों पहले ही वो ‘किचन चैंपियन’ नाम के एक कुकरी शो में नज़र आई थी. दीपिका के इस न्यू लुक को देख यही लगता हैं कि उन्होंने छोटे पर्दे पर दोबारा कब्ज़ा करने के लिए काफी मेहनत की हैं. जब वे ‘दिया और बाती हम’ में आती थी तो टेलीविजन की बाकी सबही बहूओं को पीछे कर देती थी. अब देखने वाली बात यही होगी कि क्या आने वाले समय में वो फिर से अपना वही दबदबा कायम कर पाती हैं या नहीं.
दीपिका के नए शो ‘कवच 2’ की बात करे तो इसमें भी उनका नाम संध्या होगा. इस शो में दीपिका के साथ नमिक पॉल और विन राणा भी नज़र आएँगे. ये एक सुपरनैचुरल थ्रिलर शो होगा जिसका प्रोमो रिलीज हो चूका हैं. इस शो के पहले सीजन में मोना सिंह और विवेक दहिया थे.
प्रेग्नेंसी के बाद कितनी बदल गई दिया और बाती की ये एक्ट्रेस,देखें बेटे संग क्यूट तस्वीरें प्रेग्नेंसी के बाद कितनी बदल गई दिया और बाती की ये एक्ट्रेस,देखें बेटे संग क्यूट तस्वीरें Reviewed by Admin on 5:00 AM Rating: 5
Powered by Blogger.