भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबर रहे हैं और उनके जनवरी तक मैदान पर वापसी करने की संभावना है। अगले वर्ष की शुरुआत में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के मुश्किल दौरे पर जाना है और जसप्रीत बुमराह के स्वस्थ होने से कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को राहत मिलेगी।
Third party image reference
आईएएनएस से बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, "उनकी हाल ही में जांच हुई और वह ठीक हो रहे हैं। हम जनवरी में उनके वापसी की उम्मीद कर सकते हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध भी खेल सकते हैं।" टीम इंडिया जनवरी में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध घरेलू सीरीज खेलेगी और उसके बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है। जहां उसे 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की श्रंखला खेलनी है।
Third party image reference
सूत्र ने आगे कहा कि, "जब आप न्यूजीलैंड में खेल रहे होते हैं, तो बॉलिग सबसे ज्यादा जरूरी हो जाती है। जैसा कि हमने पहले में भी देखा है कि वहां बड़े शतक बनाने की तुलना में 20 विकेट लेना ज्यादा जरूरी है। इसलिए टीम प्रबंधन बहुत स्पष्ट था कि वे न्यूजीलैंड दौरे तक उनका इंतजार करेंगे।"
Third party image reference
सूत्र ने खिलाड़ियों के वर्कलोड पर कहा, "खिलाड़ियों वर्कलोड संभालना अभी हमारे लिए शायद सबसे अहम है। इसलिए जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप के बाद से कोई लिमिटेड ओवर का मैच नहीं खेले, क्योंकि हम चाहते थे। कि वह टेस्ट के लिए स्वस्थ रहें। जब तक टेस्ट चैंपियनशिप जारी रहेगी वह हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहेंगे। हम जानते हैं कि वह कितने बढ़िया बॉलर हैं और एक स्पेल में कितना प्रभाव डाल सकते हैं।"
बड़ी खुशखबरी: इस सीरीज में खेलेंगे बुमराह, पढ़ें पूरी खबर !
Reviewed by Admin
on
5:44 AM
Rating:


