99% लोगों ने नहीं देखी होगी सलमान और ऐश्वर्या की यह दुर्लभ तस्वीरें,देखकर दिल खुश हो जाएगा

बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता है जो अपने प्यार को पाने में नाकामयाब रहे और कई सालों तक रिलेशन में रहने के बावजूद वह अपनी गर्लफ्रेंड को हमसफर ना बना सके, इन्हीं में से एक सुपरस्टार है सलमान खान । बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय के रिलेशन के बारे में शायद ही आप में से कोई अनजान होगा ।
आज ऐश्वर्या राय अपना आज 46वां जन्मदिन मना रही है । जन्मदिन के इस अवसर पर आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐश्वर्या राय और सलमान खान की कुछ पुरानी और दुर्लभ तस्वीरें दिखाने वाले हैं जिसे देखने के बाद आपका भी दिल खुश हो जाएगा ।

Third party image reference

सलमान ने दिलाया था ऐश्वर्या राय को बड़ा ब्रेक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भले ही ऐश्वर्या राय खूबसूरती की मल्लिका है । लेकिन इनको शुरुआती दिनों में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था और ऐसे में सलमान खान ने ऐश्वर्या राय को बड़ा ब्रेक दिलाया था । खुद सलमान ने संजय लीला भंसाली से सिफारिश की थी कि वह ऐश्वर्या राय को 'हम दिल दे चुके सनम' में ले और यह फिल्म सुपरहिट रही ऐश्वर्या राय को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला था ।

Third party image reference

फिल्मी थी दोनों की लव स्टोरी

फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे और यह दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे लेकिन किसे पता था कि इस खूबसूरत प्रेम कहानी का अंजाम इतना बुरा होगा । कहा जाता है की सलमान खान की पोसेसिव नेचर और उनका गुस्सा ही इस प्रेम कहानी के बीच आ गया । हद करने वाली बात तो तब हुई जब सलमान खान ऐश्वर्या राय के घर के बाहर नशे में धुत होकर पड़े हुए थे और यह बात पुलिस थाने तक पहुंच गई थी ।

Third party image reference
एक गैर आपराधिक शिकायत भी दर्ज की गई थी जो ऐश्वर्या राय के पिता ने की थी । टाइम्स ऑफ इंडिया में छपे एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने सलमान से अलग होने का ऐलान कर दिया था । बाद में ऐश्वर्या राय का नाम विवेक ओबरॉय से भी जुड़ा था और अचानक से इनकी शादी अभिषेक बच्चन के संग कर दी गई ।

Third party image reference
यह तस्वीरें काफी दुर्लभ है और इन्हें देखने के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सलमान और ऐश्वर्या एक दूसरे को कितना प्यार करते थे । दोनों के फैंस भी इनको एक कराने की दुआ कर रहे थे लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

Third party image reference
सलमान खान की उम्र आज 53 साल हो चुकी है लेकिन आज भी वह कुंवारे हैं शायद ऐश्वर्या राय भी इनकी वजह हो सकती है । जब से सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हुआ है तब से इन दोनों ने एक दूसरे के सामने तक नहीं देखा और कभी बातचीत नहीं की ।
99% लोगों ने नहीं देखी होगी सलमान और ऐश्वर्या की यह दुर्लभ तस्वीरें,देखकर दिल खुश हो जाएगा 99% लोगों ने नहीं देखी होगी सलमान और ऐश्वर्या की यह दुर्लभ तस्वीरें,देखकर दिल खुश हो जाएगा Reviewed by Admin on 5:12 AM Rating: 5
Powered by Blogger.