सलमान खान के अनुसार इन 3 अभिनेताओं से चलेगी पूरी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी। हालांकि उनकी पहली फिल्म सुपरहिट साबित नहीं हुई थी इसके बाद उन्होंने फिल्म 'मैने प्यार किया' में काम किया जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।

सलमान खान के अनुसार इन 3 अभिनेताओं से चलेगी पूरी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री
Third party image reference
सलमान खान को बॉक्स ऑफिस का किंग कहा जाता है, क्योंकि उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर होती हैं, लेकिन हाल ही में सलमान खान ने बॉलीवुड के 3 युवा अभिनेताओं का नाम लिया है जिसे उन्होंने आने वाले समय का सुपरस्टार बताया है तो आइए उन 3 अभिनेताओं के नाम जानते हैं।
3. रणवीर सिंह

Third party image reference
सलमान खान ने रणवीर सिंह के बारे में कहा है कि रणवीर ने बॉलीवुड में काफी कम समय में ही बहुत बड़ी सफलता हासिल कर ली है और आने वाले समय में वह बॉलीवुड पर राज करेंगे। बता दे कि रणवीर सिंह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से की थी जिसके बाद उन्होंने लेडीज वर्सेस रिकी बहल, किल दिल, रामलीला, पद्मावत, सिंबा और गली ब्वॉय जैसी कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है।
2. टाइगर श्रॉफ

Third party image reference
सलमान खान ने दूसरा नाम टाइगर श्रॉफ का लिया है उन्होंने टाइगर श्रॉफ के बारे में कहा हैं कि टाइगर श्रॉफ सुपर स्टार बनने का दम रखते हैं और वह भी आने वाले समय में बॉलीवुड पर राज करेंगे। टाइगर श्रॉफ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2013 में साजिद नाडियावाला की फिल्म 'हीरोपंती' थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसके अलावा टाइगर मुन्ना माइकल, ए फ्लाइंग जट्ट, बागी, बागी 2 और वॉर जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं।
1. वरुण धवन

Third party image reference
सलमान खान ने वरुण धवन को आने वाले समय का सबसे बड़ा सुपरस्टार बताया हैं सलमान खान ने वरुण धवन के बारे में भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि वरुण बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शामिल है जो आने वाले समय में बॉलीवुड पर राज करेंगे। सलमान खान को अभिनेता वरुण धवन बहुत ज्यादा पसंद है। वरुण धवन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करण जोहर की फिल्म' स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। वरुण ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और वह सलमान खान की फिल्म जुड़वा के रीमेक में भी काम कर चुके हैं।
सलमान खान के अनुसार इन 3 अभिनेताओं से चलेगी पूरी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री सलमान खान के अनुसार इन 3 अभिनेताओं से चलेगी पूरी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री Reviewed by kumar on 8:34 AM Rating: 5
Powered by Blogger.