बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों 'दबंग 3' फिल्म को लेकर काफी सुर्खियों में है, और जल्द ही यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है । ट्रेलर कई दिनों पहले ही रिलीज हो गया जिसे लोगों के बीच काफी पसंद किया गया है । आज ही सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर तीसरी हीरोइन का ऐलान किया है, जिसका नाम जानकर आप भी खुशी से झूम उठेंगे । वैसे आप सब जानते ही हैं कि दबंग 3 में सोनाक्षी सिन्हा और साई मांजरेकर जैसी खूबसूरत हसीनाएं देखने को मिलने वाली है और उसकी झलक हम ट्रेलर में भी देख चुके हैं, लेकिन अब सलमान खान उन्हें इस बात का खुलासा किया है कि दबंग 3 में प्रीति जिंटा भी पुलिस के किरदार में नजर आने वाली है, इसका रोल बहुत ही छोटा होने वाला है ।
15 साल बाद नजर आएगी यह जोड़ी
आपको बता दें कि सलमान खान और प्रीति जिंटा की जोड़ी साल 2004 में आई फिल्म 'दिल ने जिसे अपना कहा' में नजर आई थी इसके बाद प्रीति जिंटा को सलमान खान की फिल्म 'मैं और मिसेज खन्ना' में कैमियो करते हुए भी देखा गया था और करीब 15 साल के बाद एक बार फिर से यह जोड़ी बड़े पर्दे पर रोमांस करती हुई दिखेगी ।
Third party image reference
प्रीति जिंटा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात का खुलासा कर दिया है और सलमान खान के फैंस पी इससे काफी खुश है। बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, साई मांजरेकर, सुदीप जैसे कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं और वायरल हो रही इन तस्वीरों में सलमान के संग प्रीति जिंटा भी पुलिस के अवतार में नजर आ रही है, जिसमें वह काफी हॉट लग रही है ।
Third party image reference
प्रीति जिंटा एक समय बॉलीवुड पर अपनी एक्टिंग से करोड़ों दिलों पर राज करती थी लेकिन शादी हो जाने के बाद इन्होंने बहुत ही कम फिल्मों में काम किया है, और वह आईपीएल में पंजाब टीम की मालकिन भी है ।
Third party image reference
दोस्तों, वैसे आपको इस फिल्म में प्रीति जिंटा की एंट्री कैसी लगी ? हमें नीचे कमेंट करके बताइए और इस पोस्ट को लाइक कीजिए, धन्यवाद ।
'दबंग 3' में हुई तीसरी हीरोइन की एंट्री, 15 साल बाद नजर आएगी यह क्यूट जोड़ी
Reviewed by Admin
on
5:13 AM
Rating:


