इन दिनों देवधर ट्रॉफी के मैच खेले जा रहे है| आज मुकाबला इस ट्रॉफी में इंडिया-A और इंडिया-C के बीच खेला जा रहा है| यह मुकाबला अभी तक बेहद रोमांचक चल रहा है जिसमें इंडिया-C की टीम ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला किया|
Third party image reference
जी हां इंडिया-C के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया| पहले बल्लेबाजी करने के लिए इंडिया-C की ओर से शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल मैदान पर आए| इन दोनों की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली|
Third party image reference
मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल दोनों ने ओपनिंग करते हुए शानदार शतक जड़े| मयंक अग्रवाल ने 111 गेंदों पर 120 रन और शुभमन गिल ने 142 गेंदों पर 143 रन बनाए|
Third party image reference
सूर्यकुमार यादव ने वनडे को ही बना डाला टी-20
सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में वनडे क्रिकेट को बिल्कुल टी-20 क्रिकेट की तरह खेला| सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 29 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 72 रन बनाए| अपनी इस पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने 9 चौके और 4 तूफानी छक्के जड़े| इंडिया-C की टीम ने सूर्यकुमार, मयंक अग्रवाल और गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर 50 ओवर में 03 विकेट गंवाकर 366 रन बनाए है|
सूर्यकुमार यादव ने वनडे को बना डाला टी-20, मयंक-गिल ने ठोके तूफानी शतक, देखें स्कोरकार्ड
Reviewed by Admin
on
8:35 AM
Rating:


