पहले टी-20 में भारतीय प्लेइंग XI होगी बिल्कुल ऐसी, रोहित करेंगे इन खिलाड़ियों पर विश्वास ?

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मैच 3 नवंबर को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में हिट मैन रोहित शर्मा भारत की कप्तानी करने वाले हैं। छोटे फॉर्मेंट में क्रिकेट फैन्स रोहित शर्मा की कप्तानी के फैन हैं।

पहले टी-20 में भारतीय प्लेइंग XI होगी बिल्कुल ऐसी, रोहित करेंगे इन खिलाड़ियों पर विश्वास ?
Third party image reference
ऐसे में दिल्ली में होने वाले टी-20 मैच में हर किसी की नजर रोहित शर्मा की कप्तानी और बल्लेबाजी पर होगी। इसके साथ - साथ हर किसी की नजर भारत की प्लेइंग इलेवन पर भी होगी। गौरतलब है कि ऑलराउंडर शिवम दुबे और संजू सैमसन को टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में ये देखना कफी दिलचस्प होगा कि क्या दोनों को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है।

Third party image reference
एक तरफ जहां हार्दिक पांड्या भारतीय टीम में नहीं हैं ऐसे में शिवम दुबे को टीम मैनेजमेंट बतौर ऑलराउंडर मौका दे सकती है। वहीं दूसरी ओर ऋषभ पंत जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका नहीं मिला है उनपर भी टीम मैनेजमेंट विश्वास दिखा सकता है और दिल्ली उनका होम टाउन हैं। ऐसे में ऋषभ पंत भी प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बना पाने में सफल रह सकते हैं।

Third party image reference
यानि संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए इंतजार करना होगा। इसके साथ - साथ क्रुणाल पांड्या, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और वॉशिगटन सुंदर का खेलना संभव हो सकता है। शिखर धवन के लिए यह टी-20 सीरीज काफी अहम है।

Third party image reference
पहले टी-20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
शिखर धवन, रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुनाल पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल
पहले टी-20 में भारतीय प्लेइंग XI होगी बिल्कुल ऐसी, रोहित करेंगे इन खिलाड़ियों पर विश्वास ? पहले टी-20 में भारतीय प्लेइंग XI होगी बिल्कुल ऐसी, रोहित करेंगे इन खिलाड़ियों पर विश्वास ? Reviewed by Admin on 7:21 AM Rating: 5
Powered by Blogger.