क्यों मिलना चाहिए पंत की जगह संजू सैमसन को पहले टी20 की प्लेइंग 11 में मौका, ये हैं 3 कारण

3 नवंबर से शुरू होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी। जिसमें शिवम दुवे, संजू सैमसन सहित कई युवा खिलाड़ीयों को मौका मिला है। ऐसे में आपको 3 कारण बताने जा रहे हैं जो ऋषभ पंत की जगह संजू सैमसन को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मुकाबले के लिए बेहतर बताते हैं।

नंबर-1. मौजूदा फॉर्म :-


Third party image reference
हाल ही में खेली गई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ऋषभ पंत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। जो बताता है कि पंत अभी फॉर्म में नहीं है। इसके विपरीत संजू सैमसन अभी बेहतरीन फॉर्म में है। हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाकर उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

नंबर-2. विकेटकीपिंग क्षमता :-


Third party image reference
कऋषभ पंत की विकेटकीपिंग क्षमता और उनका शॉट सेलेक्शन पर शुरू से ही सवाल उठते रहे हैं। इसके अलावा पंत डीआरएस के मामले में भी अधिकतर सही साबित नहीं होते हैं। वहीं दूसरी तरफ संजू सैमसन परिस्थितियों के हिसाब से अपना खेल खेलते हैं। साथ ही वह एक विकेटकीपर के रूप में पंत से बेहतर हैं।

नंबर-3. एक अच्छी प्रतिस्पर्धा :-


Third party image reference
अभी तक पंत को ही महेंद्र सिंह धोनी का भावी उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था। उनका कोई प्रतिस्पर्धी नहीं था। शायद यही कारण था कि बल्लेबाजी के दौरान लापरवाही भरे रवैये को अनदेखा कर दिया जाता था। लेकिन यदि सैमसन को टीम में मौका दिया जाता है, तो यह टीम में एक अच्छी प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाएगा। जो कि टीम के साथ साथ दोनों खिलाड़ियों के लिए भी उपयोगी साबित होगा।
क्यों मिलना चाहिए पंत की जगह संजू सैमसन को पहले टी20 की प्लेइंग 11 में मौका, ये हैं 3 कारण क्यों मिलना चाहिए पंत की जगह संजू सैमसन को पहले टी20 की प्लेइंग 11 में मौका, ये हैं 3 कारण Reviewed by Admin on 6:17 AM Rating: 5
Powered by Blogger.