15 हजार रुपये लेकर मुंबई आया था यह अभिनेता, आज है 5000 करोड़ का मालिक

आज हम बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता के बारे में बात करेंगे जिन्होंने अपने बचपन में बहुत ज्यादा संघर्ष देखा था और जवानी में अपने माता और पिता दोनों को खो दिया। जब कामयाबी हाथ लगी, तब तक यह अभिनेता अपने माता-पिता को खो चुका था। मात्र 15000 लेकर यह अभिनेता बॉलीवुड में कदम रखा था और आज करोड़ों रुपए का मालिक है, तो चलिए जानते हैं इस खबर में कौन है यह सुपरस्टार।

15 हजार रुपये लेकर मुंबई आया था यह अभिनेता, आज है 5000 करोड़ का मालिक
Third party image reference
मुंबई में अपनी किस्मत आजमाने हर साल हजारों लोग आते हैं और इनमें से कुछ ही लोग सफल होते हैं, बाकी लोग मुंबई की गुमनाम गलियों में खो जाते हैं। ऐसे में 90 के दौर में दिल्ली से एक जवान लड़का कामयाबी की उम्मीद में मुंबई आया और आज पूरे भारत की शान बन गया।

Third party image reference
दरअसल, हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान के बारे में जिनका आज 54वां जन्मदिन है। शाहरुख खान ने रजत शर्मा के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि वह मुंबई मात्र 15000 के साथ आए थे। उस समय वह दिल्ली में एक फौजी नाम के टीवी सीरियल में काम कर रहे थे और 15 सौ रुपए प्रति एपिसोड मेहनताना मिलता था। शाहरुख खान ने कहा कि वह इस सीरियल के 15 एपिसोड में काम किया और 15000 रुपये कमाकर वह मुंबई आ गए।

Third party image reference
खराब लुकिंग के कारण शाहरुख खान को पहले कई फिल्मों में काम नहीं मिला। इसके बाद इनकी पहली फिल्म दीवाना रिलीज हुई और इस फिल्म के बाद शाहरुख खान की गाड़ी निकल पड़ी। भले ही शाहरुख खान की पिछली दो-तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली हो लेकिन शाहरुख खान के दुनिया भर में लाखों लोग प्रशंसक है।

Third party image reference
फोर्ब्स मैग्जीन ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता है। शाहरुख खान के पास आज 5000 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। शाहरुख खान आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक है। इसके अलावा शाहरुख खान एक प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं जिसका नाम रेड चिली एंटरटेनमेंट है।
15 हजार रुपये लेकर मुंबई आया था यह अभिनेता, आज है 5000 करोड़ का मालिक 15 हजार रुपये लेकर मुंबई आया था यह अभिनेता, आज है 5000 करोड़ का मालिक Reviewed by kumar on 8:30 AM Rating: 5
Powered by Blogger.