रॉबर्ट वाड्रा के जीजा बने बिग बॉस 13 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट

बिग बॉस 13 सीजन शुरू हो गया है. यह सीजन शुरू होते ही विवादों में घिर गया है. इन दिनों देशभर में बिग बॉस 13 की धूम मची हुई है. किसी को यह शो पसंद आ रहा है तो कुछ लोग शो बंद करने की मांग कर रहे हैं. इस बार शो में सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, देबोलीना भट्टाचार्जी, माहिरा शर्मा जैसे जाने-माने सितारे आये हैं, जिनमें से कुछ चले गए तो कुछ अभी भी बरक़रार हैं. वहीं बात करें शो के कंटेस्टेंट्स की तो वह अपना गेम बखूबी खेल रहे हैं. कुछ दिन घर में बिताने के बाद उन्हें भी घर में टिके रहने का फार्मूला समझ में आ गया है. इस बार के सीजन में बहुत कुछ नया है. प्रतिभागियों के लिए नियम-कानून से लेकर उनका रहन-सहन सब कुछ अलग है.

घर में हुई 3 वाइल्ड कार्ड एंट्री


Third party image reference
हाल ही में वीकेंड के वॉर में सिद्धार्थ डे घर से बेघर हुए हैं और कुछ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की घर में एंट्री हुई है. जी हां, घर में 3 लोगों की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है और वो तीन लोग हैं यू-ट्यूब सेंसेशन हिन्दुस्तानी भाऊ, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और रॉबर्ट वाड्रा के जीजा तहसीन पूनावाला. बता दें, इससे पहले खबरें आ रही थी कि रश्मि देसाई इस सीजन की सबसे महंगी प्रतिभागी हैं लेकिन अब तहसीन के आते ही पासा पलट गया है.

तहसीन बने घर के सबसे महंगे कंटेस्टेंट


Third party image reference
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तहसीन घर के सबसे महंगे कंटेस्टेंट बताये जा रहे हैं. बता दें, तहसीन पॉलिटिकल स्पीकर के साथ-साथ कॉलमिस्ट भी हैं. वह कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं. तहसीन एक न्यूज़ चैनल पर अपने भाई के साथ ‘भाई बनाम भाई’ शो में नजर आते थे. लोग सोशल मीडिया पर इनका काफी मजाक उड़ाते थे. अचानक से एक दिन शो के बंद होने की खबरें आई.

रॉबर्ट वाड्रा के जीजा हैं तहसीन


Third party image reference
तहसीन पूनावाला को आपने टीवी चैनल्स पर कई राजनीतिक बहसों में बतौर पेनालिस्ट देखा होगा. इसके अलावा तहसीन अखबार वगेरह में कॉलम भी लिखते हैं. आपको बता दें, तहसीन रॉबर्ट वाड्रा के सगे जीजा नहीं हैं बल्कि उनकी कजिन सिस्टर मोनिका वाड्रा के पति हैं. तहसीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर के जरिये घरवालों को सूचना दी है कि वह बिग बॉस के हाउस में एंटर करने वाले हैं.

Third party image reference
एक रिपोर्ट की मानें तो तहसीन को घर में रहने के लिए प्रति हफ्ता 21 लाख रुपये की फीस दी जा रही हैं. यानी एक महीने की कमाई की बात की जाए तो वह 84 लाख रुपये महीना कमा रहे हैं. इससे पहले बिग बॉस की सबसे महंगी कंटेस्टेंट रश्मि को बताया जा रहा था. रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरे सीजन के लिए रश्मि को 1.2 करोड़ रुपये मिले हैं. उनके बाद सिद्धार्थ शुक्ला घर के सबसे महंगे कंटेस्टेंट हैं. बात करें वाइल्ड कार्ड एंट्री की तो खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर और एक्टर हैं और हिन्दुस्तानी भाऊ के यू-ट्यूब पर 1.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं.
रॉबर्ट वाड्रा के जीजा बने बिग बॉस 13 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट रॉबर्ट वाड्रा के जीजा बने बिग बॉस 13 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट Reviewed by Admin on 4:58 AM Rating: 5
Powered by Blogger.