भारतीय T20 टीम में शामिल इस धाकड़ खिलाड़ी ने किया था बड़ा कमाल, विवादों से भी रहा है नाता

दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में आप लोगों को बताने वाले हैं किकेरल के युवा संजू सैमसन को लगातार अच्छे प्रदर्शन का 'इनाम' बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम में स्थान के रूप में मिला है.

Third party image reference
24 साल के संजू आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए कई यादगार पारियां खेल चुके हैं.घरेलू क्रिकेट में केरल की ओर से खेलने वाले संजू को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर शॉर्टर फॉर्मेट के क्रिकेट में ऋषभ पंत का मजबूत प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है. संजू सैमसन ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ दोहरा शतक जड़ चुके हैं.
किया था यह कमाल:

Third party image reference
खेल की दुनिया में केरल की पहचान आमतौर पर फुटबॉलरों और एथलीटों के लिए ही है लेकिन हाल के समय में इस राज्य के क्रिकेटरों ने भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है. तिरुवनंतपुरम के एक पुलिस कांस्टेबल के बेटे संजू सैमसन ने इस मैच में 129 गेंदों पर 212 रनों की पारी खेली थी जिसमें उन्होंने मैदान के चारों ओर स्ट्रोक लगाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था. उन्होंने अपनी पारी में 21 चौके और 10 छक्के शामिल थे. इसके साथ ही वह वर्ल्ड क्रिकेट लिस्ट ए के किसी एक मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं.
विवादों से रहा है नाता:-

Third party image reference
हालांकि बेहद प्रतिभावान संजू पर अनुशासनहीनता का आरोप भी लग चुका है. वर्ष 2016 में गोवा के विरुद्ध मुंबई में खेले गए रणजी ट्रॉफी मैच की दूसरी पारी में शून्य पर आउट होने के बाद संजू ने गुस्से में होटल के कमरे में गुस्सा से अपना बैट तोड़ दिया. टीम मैनेजमेंट को जानकारी दिए बिना इस मैच के दौरान उन पर काफी देर तक बाहर रहने के आरोप भी लगा था. संजू के पिता पर केरल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष से अपशब्द कहने का आरोप भी लगा था. संजू और उनके पिता के बिना शर्त माफी मांगने के बाद इस मामले का पटाक्षेप हुआ था...
भारतीय T20 टीम में शामिल इस धाकड़ खिलाड़ी ने किया था बड़ा कमाल, विवादों से भी रहा है नाता भारतीय T20 टीम में शामिल इस धाकड़ खिलाड़ी ने किया था बड़ा कमाल, विवादों से भी रहा है नाता Reviewed by Admin on 3:11 AM Rating: 5
Powered by Blogger.