OMG :- पैसे की तंगी के कारण टैंट में किया गुजरा, पेट भरने के लिए बेची पानीपुरी फिर किस्मत ऐसी पलटी की बना स्टार !!
आज हम आपको ऐसे क्रिकेटर्स से मिलाना चाहेंगे जिसकी किस्मत इस प्रकार पलटी है कि देखने वाले चौंक जायेंगे ?
कहते हैं कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती ऐसे ही एक धुरंधर क्रिकेटर ने दिखा दिया इस क्रिकेटर का नाम यशस्वी जयसवाल हैं जो घरेलू क्रिकेट में लगातार शतक पर शतक ठोक रहा है इसने रणजी क्रिकेट में अपना पहला मैच मुंबई की तरफ से खेला और उसमें शानदार शतकीय पारी खेली इसने 113 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।यशस्वी ने इस पारी के साथ ही क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया और बता दिया कि वह सलामी बल्लेबाज के रूप में भारतीय टीम में दस्तक देने वाला हैं।
यशस्वी जयसवाल की कहानी बताएं तो आप भी चौंक जाएंगे और रो पड़ोगे यह काफी गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं और इसने अपना जीवन यापन करने के लिए कई संघर्ष किया ,यशस्वी जयसवाल ने अपना घर यूपी से छोड़ा और मुंबई पहुंच गया वहां चाचा के घर रहने लगे वहां जगह कम थी इस वजह से मुस्लिम यूनाइटेड क्लब से जुड़ गए और एक टेंट में 3 सालों तक रहा।
यशस्वी के पिता कई बार पैसे भेज देते थे लेकिन उनका गुजारा नहीं हो पाता था इस वजह से आजाद मैदान पर यह गोलगप्पे भी बेचा करते लेकिन फिर अचानक से इनकी मुलाकात कोच ज्वाला सिंह से हुई और किस्मत पलट गई और आज क्रिकेट की नई ऊंचाइयों पर कायम है यह इंडिया के अंडर-19 टीम में शामिल हो चुके हैं।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद।
OMG :- पैसे की तंगी के कारण टैंट में किया गुजरा, पेट भरने के लिए बेची पानीपुरी फिर किस्मत ऐसी पलटी की बना स्टार !!
Reviewed by Admin
on
2:11 AM
Rating:




