IND vs SA: दूसरे टेस्ट मैच में इस बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है टीम इंडिया


Third party image reference
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर से पुणे के मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबले से पहले इस बात को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं, कि आगामी मुकाबले में टीम इंडिया क्या तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगी या रविंद्र जडेजा को टीम से बाहर करके टीम कुलदीप यादव पर भरोसा जताना जाएगी। दरअसल आगामी मुकाबले में तेज गेंदबाजों के अपेक्षा स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद है।
भारत की सबसे बड़ी चुनौती

Third party image reference
पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम चार तेज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन रवींद्र जडेजा मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा के साथ मैदान पर उतरे थी। जिसमें पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने बेहतरीन गेंदबाजी की जबकि दूसरी पारी में मोहम्मद शमी से बेहतर गेंदबाजी देखने को मिली। पहले टेस्ट मुकाबले में कहीं न कहीं ऐसा लग रहा था, कि टीम को एक और गेंदबाज की जरूरत थी, इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आगामी मुकाबले में टीम इंडिया पांच गेंदबाज के साथ मैदान पर उतर सकती है।
टीम इंडिया में बदलाव संभव

Third party image reference
दूसरा टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसमें इशांत शर्मा की जगह उमेश यादव हनुमा विहारी की जगह कुलदीप यादव और रिद्धिमान साहा की जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया जा सकता है। हालांकि कुलदीप यादव की टीम में आने की संभावना है अत्यधिक जताई जा रही हैं, वहीं कुछ लोगों का यह भी मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम को तीन स्पिन गेंदबाज और एक तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरना चाहिए।
IND vs SA: दूसरे टेस्ट मैच में इस बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है टीम इंडिया IND vs SA: दूसरे टेस्ट मैच में इस बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है टीम इंडिया Reviewed by Admin on 2:03 AM Rating: 5
Powered by Blogger.