रांची में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच की समाप्ति के साथ ही दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा अब समाप्त हो गया है। भारत ने टेस्ट सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।
Third party image reference
अब बांग्लादेश की टीम भारत के दौरे पर आएगी, जहां वह भारत के साथ तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। दोनों देशों के बीच पहला टी-20 मैच 3 नवंबर को दिल्ली में खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में किन खिलाड़ियों को टीम में मौका मिल सकता है।
Third party image reference
रोहित -धवन कर सकते हैं ओपनिंग
Third party image reference
रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी वनडे और टी-20 क्रिकेट में हमेशा भारतीय टीम को ठोस शुरुआत देती है। तो जाहिर सी बात है कि इस सीरीज में भी यह दोनों ही बल्लेबाज ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।
मिडल ऑर्डर में ये बल्लेबाज मचा सकते हैं धमाल
Third party image reference
आपको बता दें कि नंबर चार पर केएल राहुल बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। टी-20 क्रिकेट में उनके आंकड़े शानदार हैं। उनके अलावा श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे को भी नंबर चार पर आजमाया जा सकता है।
विकेटकीपर
Third party image reference
हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले खराब प्रदर्शन की वजह से ऋषभ पंत को टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। अब टी-20 में भी उनकी जगह पर संकट मंडरा रहा है। टीम मैनेजमेंट ऋषभ पंत की जगह संजू सैमसन को टी-20 मैचों में विकेटकीपिंग का जिम्मा सौंप सकती है।
ऑलराउंडर
Third party image reference
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज और वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले रविंद्र जडेजा को टीम में जगह मिल सकती है। उनके अलावा कुणाल पांड्या, शिवम दुबे को भी टीम में शामिल किया जा सकता है। हालांकि प्लेइंग इलेवन में किसको मौका मिलेगा यह वक्त ही बताएगा।
तेज गेंदबाज और स्पिन गेंदबाज
Third party image reference
आगामी टी-20 विश्वकप को मध्यनजर रखते हुए टीम मैनेजमेंट अब युवा खिलाड़ियों की तरफ अपना रुख कर रही है।तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी एक बार फिर से भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर के हाथों में हो सकती है। वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में अनुभवी युजवेंद्र चहल के साथ वाशिंगटन सुंदर और राहुल चाहर को टीम में जगह मिल सकती हैं।
यह दिग्गज बन सकता है टीम का कप्तान
Third party image reference
खबरों की मानें तो बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए कप्तान विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है।उनकी जगह टीम की कमान अनुभवी रोहित शर्मा के हाथों में सौंपी जा सकती है। बता दें कि टी-20 क्रिकेट में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड शानदार है। रोहित की कप्तानी में मुंबई की टीम ने 4 बार आईपीएल का खिताब जीता है।
Third party image reference
बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारत की संभावित टीम:
Third party image reference
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, संजू सैमसन कुणाल पांडेय, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुनेश्वर कुमार, दीपक चाहन, नवदीप सैनी।
IND VS BAN: टी-20 में ये हो सकती है भारत की संभावित टीम, इस खिलाड़ी को मिल सकती है कप्तानी
Reviewed by Admin
on
1:57 AM
Rating:









