IND-SA: मैन ऑफ द सीरीज के दावेदारों में इस भारतीय ने लगाई ऊंची छलांग, देखें टॉप-7 की सूची

रांची में खेले जा रहे भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच को जीतने से भारतीय टीम 2 विकेट दूर हैं। पहली पारी में भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 497 रन का विशाल स्कोर बनाया। इस पारी में ओपनर रोहित शर्मा ने 212 रन की दोहरा शतकीय पारी, अजिंक्य रहाणे ने 115 रन की शतकीय पारी, रविंद्र जडेजा ने 51 और उमेश ने ताबड़तोड़ 31 रन की पारी खेली। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 167 पर ढेर हो गयी। कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका को फॉलो ऑन खिलाने का फैसला किया। इसके बाद तीसरे दिन का खेल पूरा होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट खोकर 132 रन बना लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका को फॉलो ऑन बचाने के लिए अब भी 203 रन और बनाने है वहीं भारत 2 विकेट और लेते ही तीसरा टेस्ट भी जीत जाएगी।

Copyright Holder: Cricket Stats
ऐसे में मैच के चौथे ही दिन खेल का परिणाम आना लगभग तय है। ऐसे में आइये देखते है कि मैन ऑफ द सीरीज के दावेदारों की लिस्ट में किन-किन का नाम शामिल हैं।

Copyright Holder: Cricket Stats

रोहित शर्मा ने मैन ऑफ द सीरीज के दावेदारों में लगाई लंबी छलांग

बतौर सलामी बल्लेबाज इस सीरीज में अपने टेस्ट कैरियर के आगाज कर रहे रोहित शर्मा ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतकीय पारी खेलने के बाद मैन ऑफ द सीरीज के दावेदारों की लिस्ट में लंबी छलांग लगाई हैं। रोहित ने इस सीरीज में 176, 127, 14, और 212 रन की पारी खेली हैं। इस दौरान रोहित में सीरीज में 3 शतक और 1 दोहरा शतक जड़ा हैं। वहीं 132.25 की औसत और 77.45 की स्ट्राइक रेट से रन बनाएं हैं।

Copyright Holder: Cricket Stats

सीरीज के टॉप-7 बल्लेबाजों की सूची

इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा के बाद मयंक अग्रवाल 340 रन बनाकर नंबर 2 के स्थान पर हैं। विराट कोहली 317 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर 232 रन बनाकर चौथे नंबर पर अजिंक्य रहाणे 216 रन के साथ 5वें पायदान पर, रविंद्र जडेजा 6वें नंबर पर 212 रन जड़कर और 156 रन बनाकर क्विंटन डिकॉक अंतिम स्थान पर हैं।

Copyright Holder: Cricket Stats

सीरीज के टॉप-7 गेंदबाजों की सूची

मैन ऑफ द सीरीज के दावेदार गेंदबाजों की लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन सबसे ज्यादा विकेट चटकाकर पहले पायदान पर हैं। अश्विन ने अब तक 6 पारियों में 15 विकेट लिए गौरतलब है कि आज के दिन भी भारतीय गेंदबाज गेंदबाजी करते नजर आएंगे। मोहम्मद शमी 13 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। वहीं रविंद्र जडेजा 13 विकेट, उमेश यादव 11 विकेट, कागिसो रबाडा 7 विकेट, केशव महाराज 6 विकेट और जॉर्ज लिंडे 4 विकेट के साथ आखरी स्थान पर हैं।
IND-SA: मैन ऑफ द सीरीज के दावेदारों में इस भारतीय ने लगाई ऊंची छलांग, देखें टॉप-7 की सूची IND-SA: मैन ऑफ द सीरीज के दावेदारों में इस भारतीय ने लगाई ऊंची छलांग, देखें टॉप-7 की सूची Reviewed by Admin on 3:05 AM Rating: 5
Powered by Blogger.