भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहली पारी में 502/7 रनों पर पारी घोषित की। भारत की तरफ से रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने शानदार शतक और दोहरा शतक जड़ा।
Third party image reference
इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी करने के लिए आई और साउथ अफ्रीका की तरफ से डीन एल्गर और क्विंटन डी कॉक ने शानदार शतक जड़ा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका की टीम ने 385/8 रन बना लिए थे। साउथ अफ्रीका की टीम भारतीय टीम से पहली पारी के आधार पर 117 रन अभी भी पीछे है।
आपको बता दें कि इस टेस्ट मैच में 3 दिन का खेल हो चुका है और दोनों टीमों शतक लगे हैं। आइए आंकड़ों से जानते हैं कि किस खिलाड़ी का शतक सबसे ज्यादा खतरनाक था।
1. रोहित शर्मा
Copyright Holder: TECH CRUNCH
रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में पहली बार ओपनिंग करने उतरे और धमाकेदार शतक जड़ दिया। रोहित शर्मा ने 176 रनों की पारी खेली। इस में रोहित शर्मा ने 244 गेंदों का सामना किया। अपनी इस पारी में उन्होंने 23 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए। रोहित का स्ट्राइक रेट 72.13 का रहा।
2. मयंक अग्रवाल
Copyright Holder: TECH CRUNCH
मयंक अग्रवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और न सिर्फ शतक जड़ा अपितु उन्होंने उस शतक को दोहरे शतक में तब्दील कर दिया। मयंक ने 371 गेंदों का सामना किया। मयंक ने भी 23 चौके और 6 छक्के जड़े। मयंक का स्ट्राइक रेट 57.95 का रहा।
3 और 4. डीन एल्गर और क्विंटन डी कॉक
Copyright Holder: TECH CRUNCH
साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए डीन एल्गर और क्विंटन डी कॉक दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की और भारत के खिलाफ शतक जड़ दिया। डीन एल्गर ने 287 गेंदों का सामना करके 160 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 18 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 55.75 का रहा।
Third party image reference
उसके बाद क्विंटन डी कॉक ने भी शानदार शतक जड़ा। डी कॉक ने 111 रनों की शानदार पारी खेली। डी कॉक ने 163 गेंदों का सामना किया। उन्होंने अपनी इस पारी में 16 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 68.1 का रहा।
आपको बता दें कि भारतीय हिटमैन रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट इन तीनों से सबसे अधिक 72.13 का रहा। इन तीनों के मुकाबले रोहित ने तेजी से रन बनाए। आपकी नजर में किसका शतक सबसे ज्यादा खतरनाक है।
IND-SA टेस्ट मैच में बने हैं 4 शतक,जानें किसका शतक है ज्यादा खतरनाक, आंकड़े हैरान कर देंगे
Reviewed by Admin
on
9:30 AM
Rating:




