दक्षिण अफ्रीका की टीम इस समय भारत दौरे पर है, जहाँ दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है| पहली पारी में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया ने 502 रन बनाए, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 431 रनों पर आउट हो गयी|
भारतीय टीम की दूसरी पारी में भी शुरुआत शानदार रही| रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में भी तूफानी शतक लगाकर टीम को 67 ओवर में 323 रन बनाने में मदद की| चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने मात्र 11 रनों पर ही 1 विकेट गंवा दिया|
रोहित का तूफानी शतक:
Copyright Holder: kirtika
रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में 149 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 7 छक्के लगाते हुए 127 रन बनाए| इस दौरान उन्होंने छक्कों की हैट्रिक भी लगाई|
बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड:
Copyright Holder: kirtika
रोहित शर्मा ने पहली पारी में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों की पारी खेली| लेकिन शानदार बात यह रही कि दोनों बार वह आगे बढ़कर छक्का लगाने के चक्कर में स्टंप आउट हो गये| एक ही मैच में दो बार इस तरह से आउट होने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज बन गये|
IND-SA:रोहित के एक मैच में 2 तूफानी शतक, अनोखा रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, बने पहले भारतीय
Reviewed by Admin
on
8:46 PM
Rating:

