Box office: दूसरे दिन वॉर फिल्म ने की उम्मीद से ज्यादा कमाई, बॉलीवुड में रच दिया इतिहास

ऋतिक रोशन की वॉर सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ना भी शुरु कर दिया है। फिल्म ने जहाँ अपने ओपनिंग कलेक्शन से ना सिर्फ 2019 की सभी फिल्मों को पछाड़ दिया है, बल्कि बॉलीवुड की बाकी सभी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। वॉर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड कि पहली फिल्म बन गई है। इसके साथ ही वॉर ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और यशराज फिल्म्स की भी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। वैसे ऋतिक रोशन की इस फिल्म ने पहले दिन इंडिया में तीनों भाषाओं में 53.35 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Box office: दूसरे दिन वॉर फिल्म ने की उम्मीद से ज्यादा कमाई, बॉलीवुड में रच दिया इतिहास
Third party image reference
बता दे कि वॉर फिल्म को गाँधी जयंती पर रिलीज होने का पूरा फायदा मिला है। वैसे ये फिल्म उस दिन रिलीज हुई है, जिस दिन हॉलीडे था। शायद इसी वजह से फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की है। लेकिन उसके अगले दिन की बात करे यानि दूसरे दिन की तो दूसरे दिन वर्किंग डे होने की वजह से फिल्म में पहले दिन के मुकाबले भारी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इसके बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है।

Third party image reference
ऋतिक रोशन की वॉर फिल्म से दूसरे दिन सुबह के फर्स्ट शो में 30 प्रतिशत और दोपहर के शो में 40 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज हुई है। फिल्म ने सिनेमाघरों मे जिस तरह की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई है, उससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म दूसरे दिन 19 करोड़ की कमाई करने वाली है। दूसरी दिन की कमाई के बाद वॉर फिल्म का कलेक्शन 72 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गया है। वैसे बता दे कि दूसरे दिन जितनी उम्मीद लगाई गई थी, वॉर फिल्म ने उम्मीद से भी ज्यादा का कलेक्शन किया है।

Third party image reference
दूसरे दिन वॉर फिल्म के कलेक्शन में भले ही गिरावट देखने को मिली है, लेकिन बता दे कि शनिवार और रविवार को ये फिल्म लंबी छलांग लगाने वाली है। जिसके साथ ही ये फिल्म पहले वीकेंड में 150 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर सकती है। ऋतिक रोशन की इस फिल्म के साथ सिनेमाघरों मे सई रा नरसिम्हा रेड्डी और हॉलीवुड की जोकर फिल्म भी रिलीज हुई है, ये दोनों फिल्मों भी सिनेमाघरों में वॉर फिल्म की तरह धूम मचा रही है।
Box office: दूसरे दिन वॉर फिल्म ने की उम्मीद से ज्यादा कमाई, बॉलीवुड में रच दिया इतिहास Box office: दूसरे दिन वॉर फिल्म ने की उम्मीद से ज्यादा कमाई, बॉलीवुड में रच दिया इतिहास Reviewed by Admin on 8:44 AM Rating: 5
Powered by Blogger.