टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे जल्द अपनी एक नई लाइफ शुरू करने जा रहे हैं। प्रतिभावान क्रिकेटर के रूप में उभरे मनीष पांडे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
Third party image reference
इस बात का ऐलान हो गया है कि एक खूबसूरत अभिनेत्री उनकी दुल्हन बनेगी। 30 वर्षीय मनीष पांडे एक दक्षिण भारतीय फिल्म एक्ट्रेस से शादी करने वाले हैं। मनीष पांडे की शादी की तारीख भी फाइनल हो गई है। आपको बता दें कि दाएं हाथ के बल्लेबाज मनीष पांडे फिलहाल विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक की टीम की कमान संभाल रहे हैं। इससे पहले वे वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे, इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 टीम का हिस्सा थे।
Third party image reference
आईपीएल में सबसे पहले शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे इसी साल 2 दिसंबर को मुंबई में साउथ इंडियन एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी से विवाह करने जा रहे हैं।
Third party image reference
पिछले काफी समय से अश्रिता और मनीष पांडे के बीच रिलेशनशिप की ख़बरें सामने आ रही थी, लेकिन अब इस तरह की खबरों से पर्दा उठ गया है, क्योंकि इन दोनों की शादी का आधिकारिक ऐलान हो गया है।
Third party image reference
अश्रिता शेट्टी दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा बन चुकी हैं। 26 वर्षीय अश्रिता साउथ की कई बड़ी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी है I
टीम इंडिया का ये स्टार क्रिकेटर रचाने जा रहा है शादी, ये खूबसूरत एक्ट्रेस होगी दुल्हन
Reviewed by Admin
on
3:55 AM
Rating:



