असल जिंदगी में इन्हे रावण मानते थे लोग, रावण दहन में पूरा मोहल्ला मनाता था शोक

1986 में शुरू हुए टीवी शो रामायण को रामानंद सागर ने बनाया था और ये सीरियल इतना हिट हुआ की शो के किरदारों को लोग किरदारों के नाम से ही बुलाने लगे थे, आज बात करेंगे अरविन्द त्रिवेदी जी की जिन्होंने रावण का किरदार निभाया था।

Image Source: Google Images
अरविन्द त्रिवेदी मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के रहने वाले हैं और उनके भाई गुजरात के थिएटर में एक्टिंग करते थे जिन्हे देख कर अरविन्द ने भी एक्टिंग करने का फैसला किया था, अरविन्द ने रामानंद सागर की रामायण में जो रावण का किरदार निभाया वो आज तक लोगों को याद है लेकिन उस ज़माने में तो कई लोग उन्हें असली रावण भी समझने लगे थे।

Image Source: Google Images
अरविन्द जी ने इंटरव्यू में बताया की वो दर असल केवट के किरदार के लिए ऑडिशन देने गए थे लेकिन रामानंद जी ने उन्हें रावण का किरदार ही दे दिया, अरविन्द जी को एक स्क्रिप्ट दी गई थी लेकिन एक भी डायलॉग बोलने से पहले ही रामानंद जी ने उन्हें उनकी चाल देखकर ही रावण के लिए फाइनल कर लिया था, इन्होने बताया इस सीरियल के बाद उनके बच्चों को लोग रावण के बच्चे और पत्नी को मंदोदरी नाम से बुलाने लगे थे और जब सीरियल में रावण की मौत होती है तब उनके मोहल्ले में शोक मनाया जाता था। दोस्तों अहंकार को छोड़कर रावण से बहुत कुछ सीखा जा सकता है और यही अरविन्द त्रिवेदी के निभाए गए किरदार की खासियत थी।

Image Source: Google Images
दोस्तों इस रावण के बारे में आपकी क्या राय है? कमेंट करें और फॉलो करें, आपका दिन शुभ रहे, धन्यवाद।
असल जिंदगी में इन्हे रावण मानते थे लोग, रावण दहन में पूरा मोहल्ला मनाता था शोक असल जिंदगी में इन्हे रावण मानते थे लोग, रावण दहन में पूरा मोहल्ला मनाता था शोक Reviewed by Admin on 1:06 AM Rating: 5
Powered by Blogger.